बिहारशरीफ मध्य मंडल में होली मिलन समारोह संपन्न, संगठनात्मक एकता का दिया संदेश

0
IMG-20260302-WA0051

शंकर कुमार सिन्हा की रिपोर्ट,

बिहारशरीफ। बिहारशरीफ मध्य मंडल द्वारा होली मिलन समारोह का भव्य एवं गरिमामयी आयोजन मंडल अध्यक्ष धनंजय कुमार के नेतृत्व में हवेली 21 रेस्टोरेंट में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में रंग, गुलाल और आत्मीय मिलन के बीच संगठनात्मक एकता और राजनीतिक संकल्प की स्पष्ट झलक देखने को मिली।

समारोह को संबोधित करते हुए मंडल अध्यक्ष धनंजय कुमार ने कहा कि होली केवल रंगों का उत्सव नहीं, बल्कि समाज में समरसता, भाईचारा और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को सुदृढ़ करने का पर्व है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे समाज की अंतिम पंक्ति तक खुशियों के रंग पहुंचाने का कार्य करें तथा संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लें।

आईटी सेल संयोजक अमित शान ने उपस्थित सभी साथियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता समाज सेवा और राष्ट्रहित के रंग में रंगा हुआ है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के मिलन समारोह संगठन को नई ऊर्जा प्रदान करते हैं और कार्यकर्ताओं के बीच आत्मीय संबंधों को और अधिक प्रगाढ़ बनाते हैं।

इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष अरविंद पटेल, शैलेंद्र कुमार, सुधीर कुमार, तेज्विता राधा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजेश्वर प्रसाद सिंह, जिला महामंत्री वीरेंद्र गोप, जिला मंत्री राजीव कुमार, प्रवीण सिंह, मंडल महामंत्री राजेश कुमार, आलोक जी, मनस्वी शर्मा, निराला जी सहित अन्य कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।

पूरा वातावरण “रंगों के संग संगठन” के भाव से ओतप्रोत रहा। कार्यक्रम के अंत में सभी ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर सामाजिक समरसता, संगठनात्मक एकजुटता एवं आपसी भाईचारे का संदेश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *