लड़कियों के कंधे पर पूरे परिवार की होगी जिम्मेवारी : अनिता गुप्ताशिक्षित व स्वस्थ रहकर ही अपने परिवार की बेहतर तरीके से कर सकती हे देखभाल
अनुमंडल संवाददाता, राजगीर।
राजीव लोचन की रिपोर्ट।
राजगीर (नालंदा)। स्थानीय बाजार में हमारी पाठशाला फेज चार के किशोर बालिकाओं के लिए अपने मासिक स्वास्थ्य और अधिकारों की वकालत जानकारी के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण दी गयी। कार्यक्रम का उद्घाटन एबीपीएम के राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष अनिता कुमारी गुप्ता, जिला स्तरीय प्रशिक्षक रमेश कुमार पान, हमारी पाठशाला परियोजना के समन्वयक एलॉयसियस ओस्ता, प्रशिक्षक मनोरमा रानी, टीम सुपरवाइजर साहिल राज ने संयुक्त रूप से किया। अनीता गुप्ता ने कहा कि लड़कियां देश के भविष्य हैं। जीवन में आगे चलकर उनके उपर परिवार की जिम्मेदारी आने वाली है। इनसे ही आने वाले समय में एक गांव बसेगी। लड़की जब पढ़ जाय तो पूरा परिवार शिक्षित हो जायेगा। इस कारण उनको शिक्षित और स्वस्थ रहना बहुत जरूरी है। प्रशिक्षक मनोरमा रानी ने लड़कियों के अधिकार एवं सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं की जानकारी दी। इस मौके पर हमारी पाठशाला फेज चार के शिक्षक भीम पासवान, फिरोज कुमार, रूपा कुमारी, संगीता कुमारी, सुनीता कुमारी, शिवानी कुमारी, किरण कुमारी, आरती कुमारी, सोनू कुमार, सुमन कुमार, राजेश कुमार, दिनेश प्रसाद, राजेश कुमार सहित 90 प्रतिभागी उपस्थित थे। कार्यक्रम का आयोजन बिहार वॉटर डेवलपमेंट सोसायटी द्वारा किया गया।
