चोरसुआ पैक्स में 76वें गणतंत्र दिवस पर ध्वजारोहण संपन्न

मुन्ना चोरसुआ: चोरसुआ पैक्स के अध्यक्ष अशोक उपाध्याय के द्वारा 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर चोरसुआ पैक्स गोदाम प्रांगण में ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर राजगीर विधायक कौशल किशोर, गिरियक नगर पैक्स अध्यक्ष विजय कुमार, गिरियक प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
समारोह में समाजसेवी जितेंद्र सक्सेना ने गणतंत्र दिवस के आयोजन का कार्यभार संभाला और ग्रामीण जनता को संबोधित करते हुए देशभक्ति और संविधान के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने सभी उपस्थित पदाधिकारियों और ग्रामीणों को बधाई दी और राष्ट्रीय एकता व भाईचारे की भावना को बनाए रखने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में स्थानीय लोगों और पदाधिकारियों ने देश की एकता, अखंडता और संविधान के प्रति अपनी निष्ठा प्रकट करते हुए गणतंत्र दिवस समारोह को सफल बनाया।
