बरगइनिया पईन एवं पंचाने सिंचाई योजना के जीर्णोद्धार कार्य का जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण

0
IMG-20250305-WA0045

गिरियक (नालंदा) : नालंदा के जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने अपने भ्रमण कार्यक्रम के दौरान बरगइनिया पईन एवं पंचाने सिंचाई योजना के जीर्णोद्धार कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि माननीय मुख्यमंत्री, बिहार की प्रगति यात्रा के क्रम में की गई घोषणाओं के तहत इन कार्यों को तीव्र गति से पूर्ण किया जाए।

1000538189

माननीय मुख्यमंत्री की घोषणा के तहत पंचाने सिंचाई योजना का जीर्णोद्धार किया जाएगा, जिसकी प्राक्कलित राशि 50 करोड़ रुपये है। वर्तमान में पंचाने नहर प्रणाली की सिंचाई क्षमता 6000 हेक्टेयर है, जो जीर्णोद्धार के बाद 10000 हेक्टेयर हो जाएगी, जिससे 4000 हेक्टेयर अतिरिक्त सिंचाई क्षमता पुनर्स्थापित होगी।

इससे गिरियक प्रखंड के गिरियक, घोसरावां, प्यारेपुर, रैतर, पुरैनी, सिलाव प्रखंड के बराकर, पावाडीह, घोस्तावां, गोरमा, करियन्ना, माहुरी, नानंद, नीरपुर, सब्बैत, राजगीर प्रखंड के नई पोखर, बिहारशरीफ प्रखंड के तेतरावाँ, सिन्धु, हरगावाँ, पावा पंचायत और ग्राम छातो लाभान्वित होंगे।

1000538144

बरगइनिया पईन का भी जीर्णोद्धार किया जाएगा, जिसकी प्राक्कलित राशि 972.400 लाख रुपये है। इस योजना के क्रियान्वयन से गिरियक एवं बिहारशरीफ प्रखंड के प्यारेपुर, रैतर, ईसुआ, आदमपुर, पावा पंचायत के लगभग 12 गांवों को सिंचाई की सुविधा मिलेगी। साथ ही गिरियक बाजार, विशेष रूप से घोड़ा कटोरा एवं इंग्लिश क्षेत्र में जल-जमाव की समस्या से मुक्ति मिलेगी।

बरगइनिया पईन एवं पंचाने सिंचाई योजना के जीर्णोद्धार से नालंदा जिले के कृषि क्षेत्र को मजबूती मिलेगी, सिंचाई सुविधा बढ़ेगी और जल-जमाव की समस्या से लोगों को राहत मिलेगी। जिलाधिकारी द्वारा इन कार्यों को समयबद्ध रूप से पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं, जिससे योजनाओं का लाभ जल्द से जल्द आमजन तक पहुंचे।

1000537628

इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी, राजगीर, प्रखंड विकास पदाधिकारी सिलाव/गिरियक संबंधित विभाग के कार्यपालक अभियंता गिरियक नगर पंचायत पैक्स अध्यक्ष एवं गिरियक नगर पंचायत मुख्य पार्षद प्रतिनिधि विजय कुमार अन्य पदाधिकारी एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि गण आदि उपस्थित थे ।

1000440444

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *