जिला कांग्रेस कार्यालय में तोड़फोड़, असामाजिक तत्वों ने बिजली बोर्ड व मौलाना आजाद का फोटो क्षतिग्रस्त किया

0
IMG-20260206-WA0010

प्रेम सिंघानिया की रिपोर्ट

बिहारशरीफ। जिला कांग्रेस कार्यालय में अज्ञात असामाजिक तत्वों द्वारा तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार 4 फरवरी 2026 की रात अज्ञात व्यक्तियों ने कार्यालय परिसर में लगे तीन बिजली बोर्ड क्षतिग्रस्त कर दिए तथा मौलाना अबुल कलाम आजाद का फोटो तोड़ दिया। साथ ही बिजली के तार भी नोचकर ले गए।

5 फरवरी की सुबह करीब 9 बजे कार्यालय खुलने पर घटना की जानकारी हुई। कार्यालय में कई स्थानों पर क्षति देखी गई, जिससे कार्यकर्ताओं में आक्रोश व्याप्त है।

घटना की सूचना जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री नरेश प्रसाद अकेला ने तत्काल लहेरी थाना को दी। उन्होंने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों की पहचान करते हुए कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *