सरकारी खजाने पर पहला हक आपदा पीड़ितों का – मंत्री श्रवण कुमार

0
IMG-20260221-WA0117

रानी सिन्हा की रिपोर्ट—-

नूरसराय।नालंदा
शनिवार को नूरसराय प्रखंड कार्यालय के परिसर में ग्रामीण विकास सह परिवहन मंत्री श्रवण कुमार ने आपदा अनुग्रह अनुदान के तहत दो पीड़ित परिवार प्रहलाद नगर निवासी सरिता देवी व अजनौरा निवासी कमला देवी को चार चार लाख का चेक दिया। मौके पर मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि सरकारी खजाने पर आपदा पीड़ित परिवारों को पहला हक है। राज्य सरकार आपदा अनुग्रह अनुदान की राशि पीड़ित परिवार को देकर सहायता प्रदान कर रही है। मंत्री ने आपदा में हुई मृत्यु पर दुःखप्रकट करते हुए पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया। कहा कि सहायता अनुदान की राशि से परिवारों को आर्थिक मदद मिलेगी।

उन्होंने कहा कि आपदा पीड़ित परिवारों को हर संभव मदद के लिए बिहार सरकार कृत संकल्पित है।राज्य में स्वास्थ्य,सड़क,पुल, पुलिया,शिक्षा,कृषि सहित तमाम विभागों में विकास कार्य हो रहा है। मौके पर अंचलाधिकारी दीपक कुमार, ग्रामीण विकास पदाधिकारी नीतीश कुमार पाठक,राजस्व अधिकारी देव कुमार,सीडीपीओ राजेश कुमार,नरेंद्र कुमार निराला,राकेश कुमार,उपेंद्र प्रसाद,अविनाश कुमार निराला ,जनार्दन चंद्रवंशी,राजेश कुमार, चंद्रशेखर कुमार सहित अन्य मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *