हरनौत में सीपीआई का धरना, जन मुद्दों को लेकर प्रखंड व अंचल कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन

0
IMG-20260227-WA0054

प्रेम सिंघानिया की रिपोर्ट,

हरनौत। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की आंचल कमेटी हरनौत के बैनर तले जनसमस्याओं को लेकर प्रखंड एवं अंचल कार्यालय के समक्ष धरना कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अंचल सचिव रामप्रवेश सिंह ने की। धरना में दर्जनों कार्यकर्ता शामिल हुए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

धरना को संबोधित करते हुए जिला सचिव राज किशोर प्रसाद ने कहा कि पूरे देश में अस्थिरता का माहौल बना हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार सीबीआई, ईडी, चुनाव आयोग, न्यायालय और पुलिस तंत्र का दुरुपयोग कर संविधान की मूल भावना को कमजोर कर रही है। उन्होंने कहा कि किसानों और मजदूरों के पक्ष में बने कानूनों को समाप्त कर बड़े पूंजीपतियों के हितों को प्राथमिकता दी जा रही है। साथ ही उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि बिहार की सरकार केंद्र की नीतियों का अनैतिक समर्थन कर रही है।

उन्होंने राज्य में बढ़ते भ्रष्टाचार, अपराध, लूट, हत्या और बलात्कार की घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि कानून-व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक है। छात्रा हत्याकांड जैसे मामलों में सरकार की चुप्पी पर भी उन्होंने सवाल उठाए।

धरना को संबोधित करते हुए सकलदेव यादव ने कहा कि बीडीओ और सीओ का दायित्व है कि वे जनता की समस्याओं का समाधान करें और लागू कानूनों को प्रभावी रूप से धरातल पर उतारें। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जनसमस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो प्रखंड कार्यालय का घेराव किया जाएगा।

धरना के उपरांत 9 सूत्री मांगों को लेकर अंचल मंत्री रामप्रवेश सिंह के नेतृत्व में पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने प्रखंड विकास पदाधिकारी से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। अधिकारियों ने मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *