इंटेक किड्स प्ले स्कूल का 11वां वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया, बच्चों ने पेश किए रंगारंग कार्यक्रम

0
IMG-20260212-WA0022

शंकर कुमार सिन्हा की रिपोर्ट, बिहारशरीफ, नालंदा। बिहारशरीफ के बंधु बाजार स्थित इंटेक किड्स प्ले स्कूल का 11वां वार्षिकोत्सव गुरुबार को बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्कार विकास संस्थान के सचिव सुबोध कुमार, निदेशक निकेश कुमार, प्रिंसिपल राधिका कुमारी, अरविंद कुमार तथा अमेरिका से आई मुख्य अतिथि श्रीमती शांति देवी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

इस अवसर पर विद्यालय परिसर में बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिन्हें अभिभावकों और अतिथियों ने सराहा।

संस्थान के सचिव सुबोध कुमार ने कहा कि छोटे-छोटे बच्चे देश का भविष्य हैं। उनकी बेहतर शिक्षा और संस्कार के लिए संस्था हर संभव प्रयास कर रही है, ताकि वे आगे चलकर अपनी जिम्मेदारियों को अच्छे ढंग से निभा सकें। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि बच्चों को पढ़ाई के साथ सकारात्मक वातावरण दें और उन्हें मोबाइल फोन से दूर रखने का प्रयास करें।

1001248774

निदेशक निकेश कुमार ने बताया कि स्कूल ने सफलतापूर्वक 11 वर्ष पूरे कर लिए हैं। इस उपलक्ष्य में नए छात्रों के लिए विशेष ऑफर के साथ नामांकन निशुल्क किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों की पढ़ाई का अधिकतम खर्च संस्था द्वारा वहन किया जा रहा है, लेकिन अभिभावकों का सहयोग भी आवश्यक है।

वहीं, प्रिंसिपल राधिका कुमारी ने बताया कि अब विद्यालय में प्री-नर्सरी से लेकर छठी कक्षा तक की पढ़ाई कराई जाएगी। साथ ही सिमुलतला, नवोदय एवं सैनिक स्कूल जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी भी कराई जाएगी, ताकि अधिक से अधिक बच्चे इसका लाभ उठाकर अपना उज्ज्वल भविष्य बना सकें।

कार्यक्रम में शिक्षक, अभिभावक और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!