ओली विगहा प्राथमिक विद्यालय में बाल मेला का आयोजन, बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

0
IMG-20260227-WA0056

थरथरी। थरथरी प्रखंड अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय ओली विगहा के प्रांगण में शुक्रवार को ‘सपोर्ट फ्री प्राइमरी’ कार्यक्रम के तहत बाल मेला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी प्रधानाध्यापिका सुनैना कुमारी ने की तथा फीता काटकर मेले का उद्घाटन किया गया।

इस अवसर पर विद्यालय परिसर बच्चों की चहचहाहट और उत्साह से गुलजार रहा। बाल मेला में बच्चों के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए विभिन्न शैक्षणिक एवं खेल गतिविधियों का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी रचनात्मकता एवं प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिताओं में सफल प्रतिभागियों के बीच पुरस्कार वितरण भी किया गया, जिससे बच्चों का उत्साह और बढ़ गया। प्रभारी प्रधानाध्यापिका सुनैना कुमारी ने कहा कि प्रारंभिक कक्षाओं में खेल-खेल के माध्यम से शिक्षा देने से बच्चों की बुनियाद मजबूत होती है। इस प्रकार के आयोजन बच्चों के मानसिक, बौद्धिक एवं शारीरिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

कार्यक्रम में शिक्षक अजय कुमार, कृष्ण कुमार, ब्रजेश कुमार, कौशल कुमार, धर्मेंद्र चौधरी, सेविका प्रभावती कुमारी सहित विद्यालय परिवार के अन्य सदस्य उपस्थित रहे और आयोजन को सफल बनाने में सहयोग दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *