वीरेंद्र ग्रुप केवाईपी सेंटर में प्रमाण पत्र वितरण समारोह आयोजित

0
IMG-20260218-WA0136

अमर वर्मा की रिपोर्ट

चंडी (नालंदा): वीरेंद्र ग्रुप के केवाईपी सेंटर में एक समारोह आयोजित कर छात्रों के बीच केवाईपी (कुशल युवा कार्यक्रम) के प्रमाण पत्र एवं पुस्तकों का वितरण किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, शिक्षक एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

समारोह को संबोधित करते हुए डीएसएम कृष्ण किशोर ने कहा कि केवाईपी कार्यक्रम बच्चों को समृद्ध और कुशल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहा कि यह योजना युवाओं को तकनीकी दक्षता प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ाती है।

1001264386

वीरेंद्र ग्रुप के अध्यक्ष प्रवीण कुमार सुमन ने प्रखंड के विभिन्न उच्च विद्यालयों से आए छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चे बेझिझक और आत्मविश्वास के साथ अपने पैरों पर खड़े हों तथा समाज में कुशलतापूर्वक हर कार्य करें। उन्होंने कहा कि कंप्यूटर शिक्षा और कौशल प्रशिक्षण के माध्यम से आप सभी ने जो दक्षता प्राप्त की है, उसका उपयोग अपने जीवन में अवश्य करें। आज प्राप्त किया गया यह प्रमाण पत्र आपके उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। यदि आप इस शिक्षा का सही उपयोग करेंगे तो आपका जीवन सुखमय और सफल होगा।

समारोह के दौरान प्रखंड के विभिन्न उच्च विद्यालयों से आए प्रधानाध्यापकों और शिक्षकों द्वारा छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र एवं पुस्तकें वितरित की गईं। कार्यक्रम में प्रखंड के सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापक, अध्यापन कर रहे विद्यार्थी एवं वीरेंद्र ग्रुप के डायरेक्टर मुन्ना सिंह, सेंटर कोऑर्डिनेटर पप्पू कुमार, लर्नर फैसिलिटेटर धर्मेंद्र कुमार, आशीष कुमार, अर्चना कुमारी, कृति सुमन, मोनी कुमारी सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का वातावरण उत्साहपूर्ण रहा और छात्रों में प्रमाण पत्र प्राप्त कर विशेष खुशी देखी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *