कैंब्रिज स्कूल, बिहार शरीफ में विज्ञान प्रदर्शनी, रंगोली और मेहंदी प्रतियोगिता का भव्य आयोजन

0
IMG-20241226-WA0233

नालंदा (बिहार शरीफ) : नालंदा जिले के बिहार शरीफ स्थित कैंब्रिज स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी, पेंटिंग, रंगोली, और मेहंदी प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन विद्यालय के प्राचार्य श्री अरविंद कुमार के कुशल नेतृत्व में किया गया। यह आयोजन सुबह 11:00 बजे से लेकर दोपहर 2:00 बजे तक चला।

इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने विज्ञान प्रदर्शनी में अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। रंगोली प्रतियोगिता में छात्रों ने अपनी रचनात्मकता से अद्भुत आकृतियां बनाईं, और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। वहीं, छात्राओं के लिए आयोजित मेहंदी प्रतियोगिता में भी सुंदर और आकर्षक डिजाइनों की प्रस्तुति दी गई, जिसमें विजेता छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।

1000420582

विद्यालय के प्राचार्य अरविंद कुमार ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन छात्रों में रचनात्मकता और आत्मविश्वास को प्रोत्साहित करते हैं। उन्होंने विज्ञान मेले के महत्व पर भी प्रकाश डाला, जिसमें छात्रों ने विज्ञान से संबंधित कई नवाचार प्रस्तुत किए।

कार्यक्रम में प्रधानाचार्य अरविंद कुमार के साथ विकास माइटी, चंदन कुमार, सुशील कुमार, निकिता कुमारी, अनिमा सिंह सहित विद्यालय के कई शिक्षक-शिक्षिकाएं और गणमान्य लोग उपस्थित थे।

गौरतलब है कि यह वार्षिक आयोजन हर साल दिसंबर माह के अंत में किया जाता है, जिसमें छात्रों को अपनी प्रतिभा दिखाने और सीखने का अवसर प्रदान किया जाता है। इस कार्यक्रम ने न केवल छात्रों की रचनात्मकता को मंच दिया, बल्कि उपस्थित लोगों को भी विज्ञान और कला के अद्भुत संगम से रूबरू कराया।

1000415832

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *