भाजपा का 47वां स्थापना दिवस: नालंदा में भव्य कार्यक्रम, नेताओं ने दोहराया संगठन मजबूत करने का संकल्प
बिहारशरीफ (नालंदा)। भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के अवसर पर नालंदा जिले में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पटना से पहुंचे नवल किशोर यादव (विधान परिषद सदस्य), बिहारशरीफ विधानसभा के विधायक डॉ. सुनील कुमार तथा जिला अध्यक्ष राजेश कुमार ने संयुक्त रूप से उद्घाटन और ध्वजारोहण कर कार्यक्रम की शुरुआत की।
इस मौके पर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष सुधीर कुमार, सहोदेवी, शैलेंद्र कुमार, डॉ. आशुतोष कुमार, जिला महामंत्री वीरेंद्र गोप, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजेश्वर सिंह, महिला मोर्चा अध्यक्ष, विभिन्न मंडलों के अध्यक्ष, जिला मंत्री प्रवीण कुमार, मुख्यालय प्रभारी गोपाल जी, भाजपा नेता सोनू कुमार, हिंदू, सुभाष कुमार, धनंजय कुमार सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं सम्मानित नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पार्टी के स्थापना दिवस पर उसके सिद्धांतों और राष्ट्रसेवा के संकल्प को दोहराया। साथ ही संगठन को और मजबूत करने तथा जनसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने का आह्वान किया गया।
समारोह का समापन उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ, जहां उपस्थित सभी लोगों ने एकजुट होकर पार्टी को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
