भारत के मान-सम्मान के समर्थन में भाजपा युवा मोर्चा का विरोध मार्च, राहुल गांधी का पुतला दहन
बिहार शरीफ, नालंदा। देश की राजधानी नई दिल्ली के प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में आयोजित AI Impact Summit के दौरान युथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा सुरक्षा घेरा तोड़कर किए गए प्रदर्शन को लेकर नालंदा में विरोध प्रदर्शन किया गया।
इस घटनाक्रम के विरोध में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा नालंदा के जिलाध्यक्ष विकास कुमार के नेतृत्व में आक्रोश मार्च निकाला गया। विरोध मार्च के दौरान कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का पुतला दहन किया और देश के मान-सम्मान के समर्थन में जमकर नारेबाजी की।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि इस पूरे घटनाक्रम की नैतिक जिम्मेदारी कांग्रेस नेतृत्व, विशेषकर राहुल गांधी पर बनती है। उनका आरोप था कि विश्व पटल पर भारत की छवि को धूमिल करने का प्रयास देशविरोधी मानसिकता को दर्शाता है।
भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष विकास कुमार ने कहा कि देश की जनता कांग्रेस नेतृत्व से जवाब चाहती है कि क्या भारत को बदनाम करने का प्रयास जानबूझकर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की घटना के लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगी जानी चाहिए।
उन्होंने कहा कि देश का सम्मान सर्वोपरि है और इसके साथ किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। कार्यकर्ताओं ने इस घटना को अत्यंत शर्मनाक बताते हुए इसकी कड़ी निंदा की।
कार्यक्रम में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजेश्वर सिंह, जिला उपाध्यक्ष अरविंद पटेल, शैलेंद्र कुमार, नीरज कुमार (डब्ल्यू), तेजस्विता राधा, डॉ. आशुतोष कुमार, युवा मोर्चा के महामंत्री ललन पासवान, अमर राजपूत, सज्जन कुशवाहा, अमरकांत भारती, रीना कुमारी, रौशन कुमार यादव, आईटी सेल संयोजक अमित शान, राहुल कुमार, धीरज पाठक, मुन्ना पांडे सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
