अंबेडकर जयंती से पहले भाजपा एससी मोर्चा का स्वच्छता अभियान, प्रतिमा स्थल की हुई सफाई

0
IMG-20260413-WA0069

बिहारशरीफ, संवाददाता।
भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के पूर्व सोमवार को बिहार शरीफ के देवी सराय स्थित उनकी प्रतिमा परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। यह कार्यक्रम भारतीय जनता पार्टी, नालंदा अनुसूचित जाति मोर्चा के तत्वावधान में आयोजित किया गया, जिसका नेतृत्व एससी मोर्चा के जिलाध्यक्ष मणिकांत पासवान ने किया।

कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने अंबेडकर प्रतिमा स्थल की साफ-सफाई कर परिसर को स्वच्छ और सुव्यवस्थित बनाया। इस मौके पर भाजपा नालंदा के जिलाध्यक्ष राजेश कुमार मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने स्वच्छता के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं और महापुरुषों के प्रति सम्मान प्रकट करने का माध्यम बनते हैं।

इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष अरविंद पटेल, डॉ. आशुतोष कुमार, सोनू कुमार (हिंदू), ललन पासवान, आलोक कुमार, राहुल कुमार, मुन्ना पांडे सहित कई वरिष्ठ एवं सक्रिय कार्यकर्ता मौजूद रहे। वहीं, आईटी सेल के संयोजक अमित शान के नेतृत्व में पंकज पासवान, विवेक कुमार, गुड्डू पासवान, बबलू पासवान, नीरज कुमार, अमरेंद्र कुमार, मसूदन कुमार, राहुल कुमार, अभिषेक कुमार, राम कुमार, अविनाश कुमार एवं राजीव पासवान सहित एससी मोर्चा की पूरी टीम ने बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई।

कार्यक्रम के माध्यम से कार्यकर्ताओं ने स्वच्छता का संदेश देते हुए अंबेडकर जयंती को सम्मानपूर्वक मनाने का संकल्प लिया। पूरे आयोजन के दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!