भाजपा नालंदा में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान आयोजित, संगठन सुदृढ़ीकरण पर जोर

0
IMG-20260221-WA0077

नालंदा। शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी के नालंदा जिला कार्यालय में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष राजेश कुमार ने की।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बिहार भाजपा के प्रेस पैनलिस्ट सह प्रवक्ता मनीष पांडे उपस्थित रहे। अपने संबोधन में उन्होंने प्रशिक्षण शिविर की उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संगठनात्मक मजबूती ही पार्टी की सफलता की आधारशिला है। उन्होंने आगामी मार्च माह में सभी मंडलों में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने की आवश्यकता पर बल दिया, ताकि कार्यकर्ताओं को संगठन की कार्यपद्धति और दायित्वों की समुचित जानकारी मिल सके।

अध्यक्षीय संबोधन में राजेश कुमार ने संगठन की संरचना, कार्य प्रणाली एवं विस्तार की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने बूथ स्तर तक संगठन को अधिक सक्रिय और सशक्त बनाने, नियमित बैठक व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों को स्पष्ट करते हुए अनुशासन एवं समन्वय बनाए रखने पर जोर दिया।

1001269292

उन्होंने ‘मन की बात’ कार्यक्रम को लेकर भी चर्चा की और सभी बूथों पर इसके सफल आयोजन के लिए ठोस कार्ययोजना तैयार करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में आईटी सेल संयोजक अमित शान ने “सरल” पोर्टल के माध्यम से कार्यकर्ताओं को जोड़ने तथा पार्टी की गतिविधियों को नियमित रूप से अपलोड करने की जानकारी दी। वहीं सोशल मीडिया संयोजक धीरज पाठक ने संगठन के डिजिटल सशक्तिकरण में सोशल मीडिया की भूमिका पर प्रकाश डाला।

इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष अरविंद पटेल, शैलेंद्र कुमार, डॉ. आशुतोष कुमार, सुधीर सिंह, साबो देवी, नीरज कुमार (डब्ल्यू), महामंत्री वीरेंद्र गोप, शिव रतन प्रसाद, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजेश्वर सिंह, जिला मंत्री प्रवीण सिंह, कंचन कुमारी सहित सभी मोर्चा अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, प्रकोष्ठ संयोजक एवं मंच संयोजक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *