भारत स्काउट-गाइड के छात्रों ने शांति स्तूप में चलाया स्वच्छता अभियान :

0
IMG-20260218-WA0157

अनुमंडल संवाददाता, राजगीर।

राजीव लोचन की रिपोर्ट…

राजगीर(नालंदा)। पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय राजगीर के भारत स्काउट एंड गाइड के छात्रों ने पदयात्रा (हाइकिंग) के तहत बुधवार को विश्व शांति स्तूप परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया। छात्रों ने स्तूप के आसपास फैले कचरे की साफ-सफाई कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। स्वच्छता पर नुक्कड़ नाटक का मंचन कर लोगों को जागरूक किया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में चरित्र निर्माण, आत्मनिर्भरता और नेतृत्व कौशल का विकास करना रहा है। स्काउट और गाइड की गतिविधियों में कैंपिंग, हाइकिंग, सामाज सेवा तथा सामुदायिक विकास प्रमुख हैं। इससे छात्रों में जीवन कौशल और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित होती है। अभियान को सफल बनाने में रोपवे के मैनेजर दीपक कुमार भी शामिल रहे। प्राचार्य विवेक किशोर ने कहा कि स्काउट-गाइड के बच्चे अनुशासनप्रिय और सामाजिक कार्यों के प्रति सदैव तत्पर रहते हैं। विश्व शांति स्तूप पर देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों की आस्था जुड़ी है, इसलिए इसकी स्वच्छता बनाये रखना हम सबों का दायित्व बनता है। पदयात्रा में ऋषिकेश कुमार, संजय कुमार, शिवम शुक्ल, नेहा शर्मा और दीपिका सुमन भी शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *