आयुष ग्राम कार्यक्रम का आयोजन, छात्रों को योग, प्राणायाम और आयुष चिकित्सा पद्धतियों की दी गई जानकारी

0
IMG-20260316-WA0157

अमर वर्मा की रिपोर्ट

नालंदा। राष्ट्रीय आयुष मिशन के अंतर्गत जिला आयुष समिति नालंदा द्वारा सोमवार को राजकीयकृत उच्च विद्यालय बैरा कोचरा में आयुष ग्राम (सार्वजनिक स्वास्थ्य कार्यक्रम) का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन जिला देशी चिकित्सा पदाधिकारी, नालंदा की अध्यक्षता में किया गया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं के बीच रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें प्रतिभागियों को प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर विद्यार्थियों को ऋतुचर्या, रोगों के निदान, संतुलित आहार-विहार, योग और प्राणायाम के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही आयुर्वेद, होम्योपैथिक और यूनानी चिकित्सा पद्धतियों को अपनाने के लिए भी प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान छात्रों को योग का व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया गया, जिससे वे स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित हो सकें।

इस आयोजन में विद्यालय के प्रधानाचार्य, शिक्षकगण, आयुष चिकित्सा पदाधिकारी, कर्मचारी तथा सभी छात्र-छात्राओं का सराहनीय सहयोग रहा।

कार्यक्रम के अंत में औषधीय पौधों का वितरण और पौधारोपण कर कार्यक्रम का समापन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *