राजद अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनीं आयशा फातिमा, बिहारशरीफ में उमड़ा जश्न का माहौल

0
IMG-20250820-WA0306

बिहारशरीफ (नालंदा) : राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ की नई राष्ट्रीय कमेटी का गठन किया है। इस कमेटी में नालंदा जिले के बिहारशरीफ नगर के कागजी मुहल्ले की रहने वालीं आयशा फातिमा को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस घोषणा के साथ ही जिले के राजद कार्यकर्ताओं और अल्पसंख्यक समाज में हर्ष और उत्साह की लहर दौड़ गई।

घोषणा पूर्व केंद्रीय मंत्री एम.डी. अली अशरफ फातमी द्वारा की गई। उन्होंने नई टीम को सक्रिय होकर संगठन को मजबूत करने और अल्पसंख्यकों की आवाज़ बुलंद करने की जिम्मेदारी दी।

आयशा फातिमा को यह दायित्व मिलते ही उनके आवास पर बधाई देने वालों का तांता लग गया। सैकड़ों लोग फूल-मालाओं और मिठाइयों के साथ पहुँचे और उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। पूरा इलाका बधाई संदेशों और शुभकामनाओं से गूंज उठा।

आयशा फातिमा ने जताया आभार

नवनियुक्त उपाध्यक्ष आयशा फातिमा ने कहा – “पार्टी ने जो विश्वास मुझ पर जताया है, मैं उसे पूरी निष्ठा और मेहनत से निभाने का प्रयास करूंगी। राजद हमेशा से अल्पसंख्यकों की सच्ची आवाज रही है और मैं भी उस आवाज़ को और बुलंद करने का काम करूंगी।”

उन्होंने आगे कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर अल्पसंख्यक समाज की समस्याओं और अधिकारों को सरकार तक पहुँचाना उनकी प्राथमिकता होगी।

जिले में खुशी का माहौल

आयशा फातिमा को जिम्मेदारी मिलने से स्थानीय स्तर पर कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। उनके समर्थकों ने पटाखे फोड़े, एक-दूसरे को मिठाई खिलाई और ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न मनाया।

इस मौके पर यासिर इमाम, मोहम्मद नजराना खान, निशा प्रवीण सहित कई स्थानीय नेता और समाजसेवी मौजूद रहे। सभी ने उन्हें बधाई दी और उनके नेतृत्व में संगठन को और मजबूत होने की उम्मीद जताई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!