भव्य रूप से निकाली जायेगी रामनवमी पर शोभा यात्रा
अनुमंडल संवाददाता, राजगीर।
राजीव लोचन की रिपोर्ट…
राजगीर(नालंदा)। रामनवमी पर निकलने वाली शोभा यात्रा के सफल और शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर स्थानीय लोगों एवं आयोजन समिति की बैठक हुई। इसमें शोभा यात्रा की तैयारियों, मार्ग, सुरक्षा व्यवस्था तथा विभिन्न व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। लोगों ने कहा कि इस वर्ष रामनवमी शोभा यात्रा को भव्य और आकर्षक बनाने के लिए विशेष तैयारियां की जा रही हैं। शोभा यात्रा में भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण एवं हनुमान जी की आकर्षक झांकियां निकाली जाएंगी। साथ ही भक्ति गीत, ढोल-नगाड़े और बैंड-बाजे के साथ शोभा यात्रा नगर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरेगी। यह भी निर्णय लिया गया कि शोभा यात्रा के दौरान अनुशासन और आपसी भाईचारा बनाये रखा जायेगा। प्रशासन के निर्देशों का पूरी तरह पालन किया जायेगा। लोगों ने कहा कि रामनवमी का पर्व भगवान श्रीराम के आदर्शों को याद करने का अवसर है। मौके पर विकास कुशवाहा, छोटेलाल राजवंशी, मीरा कुमारी, सूरज यादव, गीता यादव, अर्जुन प्रसाद गुप्ता, राजाराम प्रसाद, अजय गुप्ता, नागेंद्र मिस्त्री, राजकिशोर प्रसाद, रमेश कुमार पान, डॉ. पप्पू कुमारी, रामलगन चौधरी, नीतीश कुमार, सुनील कुमार सहित अन्य शामिल थे।
