कटवा रसलपुर में निकली भव्य शोभायात्रा, पवनसुत बजरंगबली की प्रतिमा स्थापना की तैयारी

0
IMG-20260227-WA0058

रानी सिन्हा की रिपोर्ट,

इस्लामपुर (नालंदा)। इस्लामपुर प्रखंड अंतर्गत वरदाहा पंचायत के कटवा रसलपुर गांव में श्रद्धालु महिलाओं ने उपवास रखकर भव्य शोभायात्रा निकाली। सैकड़ों महिलाएं नए परिधान में सिर पर शुद्ध कलश लेकर धार्मिक आस्था के साथ यात्रा में शामिल हुईं।

शोभायात्रा का नेतृत्व पंचायत के मुखिया रंजीत मिस्त्री एवं उपमुखिया रंजीत यादव ने संयुक्त रूप से किया। यात्रा कटवा रसलपुर गांव से प्रारंभ होकर पचरुखिया होते हुए पुनः कटवा रसलपुर स्थित गौरैया स्थान तक पहुंची। पूरे मार्ग में भक्ति गीतों और जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा।

पंचायत प्रतिनिधियों ने बताया कि कटवा रसलपुर गांव के गौरैया स्थान के समीप पवनसुत बजरंगबली की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। प्रतिमा स्थापना के साथ विधि-विधानपूर्वक प्राण-प्रतिष्ठा समारोह आयोजित होगा।

धार्मिक अनुष्ठान के दौरान गौरैया स्थान पर 24 घंटे का रामधुन हरिकीर्तन सह अखंड यज्ञ आयोजित किया जाएगा। यज्ञ की पूर्णाहुति के उपरांत ग्रामीणों के बीच प्रसाद का वितरण किया जाएगा।

शोभायात्रा में ललेश सिंह, मुकेश कुमार सिंह, रामाशीष प्रसाद, अखिलेश चौधरी, संजीव कुमार, दिलीप महतो, संतोष मिस्त्री सहित कई उत्साही ग्रामीणों ने भाग लिया और आयोजन को सफल बनाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *