अखंड कीर्तन को लेकर निकली भव्य कलश शोभायात्रा, 201 महिलाओं ने लिया हिस्सा

0
IMG-20260212-WA0053

राकेश पासवान की रिपोर्ट, चंडी (नालंदा)। चंडी प्रखंड क्षेत्र के मिल्की पर गांव में तीन दिवसीय भक्ति अनुष्ठान कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। ग्रामवासियों के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम के तहत गांव स्थित देवी मंदिर एवं महादेव स्थान में 48 घंटे के अखंड कीर्तन का आयोजन किया जा रहा है।

अखंड कीर्तन के एक दिन पूर्व गुरुवार को 201 महिला श्रद्धालुओं एवं कन्याओं द्वारा भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। कलश में जल भरने के लिए सभी श्रद्धालु बख्तियारपुर के गयासपुर गंगा घाट पहुंचे, जहां पंडितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश में जल भरा गया। इसके बाद सुरक्षित वाहनों से श्रद्धालु नरसंडा बाजार स्थित फोर लेन के पास पहुंचे और वहां से गाजे-बाजे के साथ सिर पर कलश लेकर नाचते-झूमते हुए मंदिर परिसर तक पहुंचे, जहां विधिवत कलश स्थापना की गई।

1001248745

अखंड कीर्तन को लेकर मंदिर परिसर को रंग-बिरंगी रोशनी और सजावट से आकर्षक रूप दिया गया है। पूरे गांव में भक्ति और श्रद्धा का माहौल बना हुआ है।

कार्यक्रम को सफल बनाने में अजीत कुमार, धर्मवीर सिंह, लालू चंद्रवंशी, जितेंद्र चंद्रवंशी, विपिन चंद्रवंशी, दशरथ, पंकज, विकास, विजय, कारू सहित सभी ग्रामवासियों का सराहनीय सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *