सरथा में भव्य एवं विशाल भंडारा का आयोजन, 3500 श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया महाप्रसाद

0
IMG-20260217-WA0088

राकेश पासवान की रिपोर्ट

हरनौत: स्थानीय प्रखंड के सरथा गांव स्थित महादेव स्थान मंदिर परिसर में मंगलवार को भव्य एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारा दोपहर दो बजे से शुरू हुआ, जिसमें देर रात तक श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी रही।

धार्मिक अनुष्ठान के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में हरनौत नगर पंचायत के उप मुख्य पार्षद प्रतिनिधि सह सामाजिक कार्यकर्ता सुरेश सिंह ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। इसके अलावा कई अन्य जनप्रतिनिधि एवं समाजसेवी भी आयोजन में शामिल हुए।

ग्रामीणों मुकेश कुमार, पांचाली पांडे, अनिरुद्ध सिंह, संतोष कुमार, आनंद कुमार, धीरज एवं प्रमोद समेत अन्य ने बताया कि आध्यात्मिक माहौल, सकारात्मक ऊर्जा, सुख-समृद्धि और गांव में शांति बनाए रखने के उद्देश्य से प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी महाशिवरात्रि के अवसर पर चार दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया गया था। मंगलवार को विशाल भंडारे के साथ इसका समापन हुआ।

आयोजकों के अनुसार, करीब 3500 श्रद्धालुओं ने महाप्रसाद के रूप में पूड़ी, सब्जी और हलुआ ग्रहण किया। उन्होंने कहा कि यह आयोजन श्रद्धा, सेवा और संस्कृति का अद्भुत संगम रहा, जिसने सामाजिक एकता और भाईचारे का संदेश दिया।

कार्यक्रम की सफलता में सरथा गांव के कई कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका रही। यह आयोजन क्षेत्र में आस्था और सामाजिक समरसता का प्रेरणादायक उदाहरण बनकर सामने आया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *