देवशरण महिला कॉलेज में स्वर्गीय राजेंद्र प्रसाद के निधन पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित
प्रेम कुमार की रिपोर्ट
बिहारशरीफ: देवशरण महिला कॉलेज में स्वर्गीय राजेंद्र प्रसाद के निधन पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। सभा में कॉलेज परिवार के शिक्षकों एवं कर्मियों ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा दो मिनट का मौन रखकर उनके योगदान को याद किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी प्राचार्या डॉ. सुशीला कुमारी ने की। इस अवसर पर प्रो. संजय, प्रो. जय प्रकाश, अवधेश प्रसाद, अवधेश प्रसाद सिंह, अजय कुमार, सुभाष चंद्र, सूरज भट्ट, मनोज कुमार, रविंद्र कुमार, विजय पांडेय, सुधीर कुमार, मधुमिता पूनम, कल्याणी शर्मा, सुन्दर कुमारी, बेवी सहित अन्य कॉलेज कर्मी उपस्थित रहे।
सभा में वक्ताओं ने कहा कि राजेंद्र प्रसाद वर्ष 1987 से फरवरी 2026 तक देवशरण महिला कॉलेज के शिक्षाविद एवं सचिव के रूप में जुड़े रहे। उनके संरक्षण और मार्गदर्शन में कॉलेज ने जिले में कई उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल कीं। उन्होंने संस्थान के शैक्षणिक और प्रशासनिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
वक्ताओं ने यह भी बताया कि उन्होंने पहाड़पुरा स्थित पी.एम.एस. कॉलेज में भी लगभग 38 वर्षों तक शिक्षाविद और सचिव के रूप में सेवा दी तथा कॉलेज के निरंतर विकास में अहम योगदान दिया। उनके नेतृत्व में संस्थान ने शैक्षणिक गुणवत्ता, आधारभूत संरचना और प्रशासनिक सुदृढ़ता के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की, जो गौरव और स्वाभिमान का विषय है।
सभा के अंत में सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
