नालंदा जिले के हरनौत में बम मिलने से इलाके में मची हड़कंप

0
IMG-20260413-WA0091

चेरो ओपी थाना क्षेत्र के मुशहरी गांव के खंधा में बम मिलने से इलाके में फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

हरनौत के चेरो ओपी थाना क्षेत्र अंतर्गत डिहरी पंचायत के मुशहरी गांव के खंधा में सोमवार की शाम 4 बजे एक डिब्बा में रखे बम मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही चेरो ओपी थाना पुलिस उक्त स्थान पर पहुंच कर तुरंत पूरे इलाके को सुरक्षा के घेरे में ले लिया। वही ग्रामीणों के बीच कुछ देरी के लिए अफरा तफरी का माहौल कायम हो गया। बम की खबर सुनते ही सैकड़ो ग्रामीणों के भीड़ जमा हो गई। मौके पर मौजूद स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि शाम ढलते ही गेहूं की कटाई के लिए कुछ किसान लोग मुशहरी गांव के पश्चिम दिशा में गेहूं के खेत गए तो देखा कि बीच खेत में एक डिब्बा में चार-पांच की संख्या में बम रखा हुआ दिखाई दिया। इसके बाद इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दिया गया। वही मौके पर पहुंचकर चेरो ओपी थाना पुलिस ने क्षेत्र को अपने कब्जे में लेकर जांच प्रक्रिया करने में जुट गए।वही चेरो ओपी थाना प्रभारी रौशन कुमार ने बताया कि बम मिलने वाली जगह को पुलिस के द्वारा सुरक्षा के दृष्टिकोण से घेराबंदी कर सुरक्षित कर लिया गया है। और इसकी सूचना वरीय पुलिस पदाधिकारी को दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *