राजगीर कुंड शाखा डाकघर में डाक संवाद कार्यक्रम का आयोजन, डाक योजनाओं की दी गई जानकारी

0
IMG-20260307-WA0056

प्रेम सिंघानिया की रिपोर्ट,

राजगीर (नालंदा)। राजगीर स्थित राजगीर कुंड शाखा डाकघर में शनिवार को भारतीय डाक विभाग की ओर से डाक संवाद कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मोजफ्फर उद्दीन अब्दाली, मुख्य डाक महाध्यक्ष, बिहार उपस्थित रहे। उनके साथ कुंदन कुमार, डाक अधीक्षक, नालंदा मंडल भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

कार्यक्रम के दौरान डाक विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। इसमें डाक बचत योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, डाक जीवन बीमा तथा इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक से संबंधित योजनाओं के बारे में उपस्थित लोगों को विस्तार से बताया गया। साथ ही लोगों को इन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया।

1001301317

इस अवसर पर डाक निरीक्षक दक्षिणी अनुमंडल रामाशीष कुमार भी मौजूद रहे। डाक संवाद के दौरान मुख्य अतिथि मोजफ्फर उद्दीन अब्दाली ने राजगीर क्षेत्र के सभी शाखा डाकघरों के कार्यों की समीक्षा की और सभी शाखा डाकपालों को विभाग की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने के लिए निर्देशित किया।

उन्होंने कहा कि डाक विभाग की सेवाओं को आम जनता तक बेहतर तरीके से पहुँचाना प्राथमिकता है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि नालंदा डाक मंडल के सभी डाककर्मी बेहतर सेवा प्रदान कर इस वित्तीय वर्ष में भी मंडल को अव्वल स्थान पर बनाए रखने के लिए कार्य करें। इस अवसर पर उपस्थित सभी डाक कर्मियों ने भी बेहतर सेवा देने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के दौरान स्थानीय लोगों ने डाक सेवाओं से संबंधित अपने सुझाव भी साझा किए। इस मौके पर डाक अधीक्षक कुंदन कुमार ने कहा कि डाक विभाग अपनी सेवाओं को और अधिक सुलभ, आधुनिक और प्रभावी बनाने के लिए लगातार प्रयासरत है। इसी उद्देश्य से विभिन्न स्थानों पर डाक चौपाल और डाक संवाद जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ समापन किया गया। इस अवसर पर विजय कुमार उपाध्याय, शाखा डाकपाल, राजगीर कुंड सहित डाक विभाग के कई कर्मचारी और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *