बिंद में शांति समिति की बैठक, होली में हुड़दंग मचाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई

0
IMG-20260226-WA0075

रानी सिन्हा की रिपोर्ट,

बिंद (नालंदा)। होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से बिंद थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष चंदन कुमार सिंह ने की। बैठक में जनप्रतिनिधियों, बुद्धिजीवियों एवं समाजसेवियों ने भाग लिया।

बैठक में उपस्थित बीडीओ जफरुद्दीन ने लोगों से आपसी भाईचारे के साथ होली मनाने की अपील की। उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों से पर्व के दौरान संभावित समस्याओं की जानकारी ली और कहा कि होली आपसी प्रेम, सद्भाव और मिलन का त्योहार है। इसे सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने से समाज में भाईचारा और मजबूत होता है।

थानाध्यक्ष चंदन कुमार सिंह ने स्पष्ट रूप से कहा कि होली के दौरान उत्पात मचाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस सादे लिबास में चौक-चौराहों पर तैनात रहकर हुड़दंगियों पर पैनी नजर रखेगी। उन्होंने अफवाह फैलाने तथा अश्लील गीत बजाने से बचने की अपील की। साथ ही स्पष्ट किया कि डीजे पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा और असामाजिक तत्वों से सख्ती से निपटा जाएगा।

उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न होने पर तुरंत पुलिस को सूचना दें। थाना क्षेत्र के किसी भी स्थान पर हुड़दंग की सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल पहुंचकर कार्रवाई करेगी। पुलिस प्रशासन आमजन की सेवा के लिए पूरी तरह तत्पर है।

बैठक में बिंद पंचायत के मुखिया उमेश राउत, प्रमुख प्रतिनिधि ललित महतो, महेश प्रसाद, मंगल कुमार, मंटू कुमार सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *