सरथा देवी स्थान मंदिर में 24 घंटे का अखंड कीर्तन संपन्न, श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरण

0
IMG-20260227-WA0063

सुनील कुमार की रिपोर्ट,

हरनौत (नालंदा)। सरथा गांव स्थित देवी स्थान मंदिर में आयोजित 24 घंटे का अखंड कीर्तन शुक्रवार को श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ संपन्न हो गया। आयोजनकर्ताओं ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी मां भगवती देवी स्थान परिसर में ग्रामवासियों के सहयोग से अखंड कीर्तन का आयोजन किया गया।

अखंड कीर्तन को लेकर मंदिर परिसर को फूल-मालाओं से भव्य रूप से सजाया गया था। ‘हरे राम, हरे कृष्ण’ के जाप से पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में डूबा रहा। कीर्तन में बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

आयोजकों ने जानकारी दी कि अखंड कीर्तन के एक दिन पूर्व 151 महिला श्रद्धालुओं एवं कन्याओं द्वारा भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई थी, जिसने पूरे गांव का वातावरण धार्मिक रंग में रंग दिया।

इस अवसर पर हरनौत नगर पंचायत के उपमुख्य पार्षद प्रतिनिधि सह समाजसेवी सुरेश सिंह भी कीर्तन में शामिल हुए और श्रद्धालुओं का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजन से समाज में आपसी भाईचारा और सौहार्द की भावना मजबूत होती है।

अखंड कीर्तन की पूर्णाहुति के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में महेश चंद्र सिंह, पिंकी कुमारी, विनीता देवी, प्रियंका कुमारी, सर्वेश कुमार, पुरोहित शशि भूषण पांडे, हंसराज पांडे, दिनेश पांडे तथा कार्यकर्ता शुभम कुमार, अमित कुमार, वैभव कुमार, सानू कुमार, सुमित कुमार सहित समस्त ग्रामवासियों का सराहनीय योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *