सरथा में 24 घंटे का अखंड हरिकीर्तन शुरू, भक्ति में डूबा गांव

0
IMG-20260215-WA0073

हरनौत (नालंदा)। हरनौत प्रखंड के सरथा गांव स्थित महादेव मंदिर परिसर में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी 24 घंटे का अखंड हरिकीर्तन रविवार से विधिवत आरंभ हो गया। कीर्तन के शुभारंभ के साथ ही पूरा गांव भक्तिमय माहौल में डूब गया है।

पंडित आदित्य नारायण एवं पंडित गोपाल पांडे ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत जममान शुद्धिकरण, गणेश-गौरी ध्यान पूजन, कलश पूजन, पंचदेव पूजन, ध्वजारोहण, नवग्रह पूजन, क्षेत्रपाल पूजन, स्थल पूजन, प्रधान देवता पूजन, शालिग्राम पूजन एवं ब्राह्मण पूजन जैसे विधि-विधान के साथ की गई। इसके उपरांत दोपहर 12:50 बजे अखंड कीर्तन प्रारंभ हुआ, जिसका विसर्जन सोमवार को उसी समय किया जाएगा।

1001256321

कीर्तन के दौरान “हरे रामा, हरे कृष्णा” के जयघोष से सरथा गांव के विभिन्न टोले गूंज उठे। धार्मिक आयोजन में सामाजिक कार्यकर्ता सुरेश सिंह, पसंसं राणा सिंह, शैलेश सिंह सहित जजमान के रूप में मुकेश कुमार, पांचाली पांडे, अनिरुद्ध सिंह, संतोष कुमार एवं आनंद कुमार समेत धीरज, प्रमोद और अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।

पंडितों ने बताया कि सोमवार को कन्या पूजन, आरती एवं पूर्णाहुति का आयोजन किया जाएगा। चार दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम का समापन मंगलवार को भंडारे के साथ होगा।

आयोजकों के अनुसार, इस आयोजन का उद्देश्य गांव में आध्यात्मिक वातावरण का निर्माण, सकारात्मक ऊर्जा का संचार, सुख-समृद्धि की कामना और सामाजिक शांति बनाए रखना है। यह कार्यक्रम प्रतिवर्ष कलश यात्रा, धार्मिक अनुष्ठान और भक्तिपूर्ण माहौल के साथ आयोजित किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *