युवा चौपाल 2025: युवा क्रांति की हुंकार – 5 मार्च को पटना में जुटेगा बिहार

बिहार शरीफ (नालंदा) : पटना के मिलर हाई स्कूल में 5 मार्च 2025 को आयोजित होने वाले युवा चौपाल कार्यक्रम की तैयारियां जोरों पर हैं। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए युवा राष्ट्रीय जनता दल (युवा राजद) नालंदा जिले से बड़ी संख्या में पटना पहुंचेगा और इसमें सक्रिय भागीदारी निभाएगा।
बिहार की वर्तमान स्थिति और बदलाव की आवश्यकता
वही युवा नेता मनोज कुमार यादव ने कहा की बिहार कई गंभीर समस्याओं से जूझ रहा है, जिसमें बेरोजगारी, महंगाई, भ्रष्टाचार और अपराध जैसी चुनौतियाँ शामिल हैं। मौजूदा सरकार ने इन मुद्दों पर ध्यान नहीं दिया, न ही युवाओं के रोजगार और नौकरी की बात की है। ऐसे में, युवा चौपाल के माध्यम से बिहार के नौजवानों को एकजुट कर बदलाव का संदेश दिया जाएगा।

तेजस्वी यादव जी का नेतृत्व और हमारा संकल्प
उन्होंने कहा कि यदि तेजस्वी यादव बिहार के मुख्यमंत्री बनते हैं, तो राज्य में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे, उद्योग-धंधे स्थापित होंगे और पलायन रुकेगा। गरीबों और किसानों के हक में नीतियां बनाई जाएंगी, और नियोजित शिक्षकों को स्थायी सरकारी कर्मचारी का दर्जा मिलेगा।
युवा चौपाल का उद्देश्य
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव द्वारा बुलाई गई इस चौपाल का मुख्य उद्देश्य बिहार की जनता तक एक मजबूत संदेश पहुँचाना है। बिहार में बदलाव का समय आ चुका है, और इसके लिए युवाओं को जागरूक करना जरूरी है। उन्होंने कहा की “जब-जब युवा जागा है, तब-तब क्रांति आई है।” इस बार भी युवा शक्ति के माध्यम से बदलाव का संकल्प लिया जाएगा।
युवा राजद नालंदा की भूमिका
युवा राजद नालंदा के जिलाध्यक्ष मनोज यादव और जिला राजद अध्यक्ष हिमांशु जी के नेतृत्व में सैकड़ों गाड़ियाँ नालंदा से पटना प्रस्थान करेंगी। इस अभियान में महानगर कार्यकारी अध्यक्ष पद पर मनोनीत किये गए रिंटू भी अहम भूमिका निभा रहे हैं।

वही पूर्व विधायक पप्पू खान ने कहा की मेरे तरफ से रिंटू को 10 गाड़ियाँ उपलब्ध कराऊँगा, जिससे युवा साथी अधिक से अधिक संख्या में पटना पहुँच सकें। इसके अलावा, अपने स्तर से भी मैं ज्यादा से ज्यादा वाहनों और कार्यकर्ताओं को लेकर पटना जाने का कार्य करूंगा।
बदलाव की आहट – विधानसभा चुनाव 2025
युवा चौपाल सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि 2025 के विधानसभा चुनावों में बदलाव की आहट है। यह कार्यक्रम सत्ता परिवर्तन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम होगा।
हम सभी युवा साथियों से अपील करते हैं कि इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में भाग लें और बिहार में नई सोच और नई दिशा की शुरुआत करें।
