गुजरात से आईं महिला नेताओं ने कहा — बिहार में दिखा असली विकास का चेहरा, जंगलराज से सुशासन तक का सफर, महिलाओं की जुबानी बिहार की कहानी

0
20250729_172832

बिहार शरीफ (नालंदा) : भारतीय जनता पार्टी, नालंदा द्वारा आयोजित एक प्रेस वार्ता में गुजरात से आईं पार्टी की प्रवासी महिला पदाधिकारी ज्योत्स्ना पंचाल एवं तृप्ति चतुर्वेदी ने पत्रकारों को संबोधित किया। उन्होंने बताया कि पार्टी ने उन्हें बिहारशरीफ विधानसभा क्षेत्र का भ्रमण कर स्थानीय स्थिति का निरीक्षण करने के लिए भेजा है। भ्रमण के दौरान उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों की महिलाओं से संवाद किया, जिसमें उन्हें अत्यंत सकारात्मक अनुभव प्राप्त हुए। उन्होंने कहा कि बिहार आकर उन्हें बहुत अच्छा अनुभव हुआ, यहां के लोग बहुत ही अच्छे हैं और सभी ने गर्मजोशी से स्वागत किया।

महिलाओं ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में प्रदेश में अभूतपूर्व विकास कार्य हुए हैं। बीस वर्ष पहले जो समस्याएं आम थीं, आज वे लगभग समाप्त हो चुकी हैं। लोगों ने बताया कि बिहारशरीफ विधानसभा क्षेत्र में विधायक डा. सुनील कुमार ने काफी विकास कार्य कराए हैं और वे लगातार लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रयासरत रहते हैं। स्थानीय जनता ने यह विश्वास भी जताया कि वे 2025 में उन्हें दोबारा जीताकर विधायक एवं मंत्री बनाएंगे।

महिलाओं ने यह भी बताया कि 2005 से पहले का दौर काफी भयावह था। उस समय महिलाएं घर से बाहर निकलने में डरती थीं, लेकिन आज वे निर्भीक होकर सुबह-सुबह कोचिंग और विद्यालय जा रही हैं। यह परिवर्तन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार के सुशासन और जनकल्याणकारी नीतियों का परिणाम है।

1000797242

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा चलाई गई जनधन योजना, उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, जीविका योजना, आयुष्मान भारत योजना, मातृत्व वंदन योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, स्वच्छ भारत मिशन जैसे कार्यक्रमों ने महिलाओं को काफी लाभ पहुंचाया है। साथ ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा लागू योजनाएं जैसे मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना, महिला उद्यमी योजना, पोशाक एवं साइकिल योजना, महिलाओं को सरकारी नौकरियों में 35% आरक्षण, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना (जिसकी राशि ₹400 से बढ़ाकर ₹1100 कर दी गई है), और 125 यूनिट तक मुफ्त बिजली — इन सभी ने महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

गुजरात से आईं महिला पदाधिकारियों ने इस अवसर पर जिले एवं मंडल से उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं को रक्षा सूत्र बांधकर रक्षाबंधन की अग्रिम शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं जिला उपाध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार, तेजस्विता राधा, डॉ. अशुतोष कुमार, जिला महामंत्री अविनाश प्रसाद सिंह, जिला मंत्री अमरेश कुमार, रंजू कुमारी, प्रवीला देवी, उषा देवी, सुषमा देवी, तेतरी देवी, नीशा रानी, खुश्बू देवी, सुनीता देवी, शिल्पी कुमारी, सिमरन कुमारी, नगर अध्यक्ष संदीप कुमार, अविनाश कुमार, बिट्टू सिंह, विपिन कुमार, मनोज कुमार, चंदन कुमार सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!