जीविका समूह से जुड़कर महिलाएं बन रहीं आत्मनिर्भर, कतरीडीह में खोला गया सिलाई सेंटर

0
IMG-20260312-WA0101

अनुमंडल संवाददाता, राजगीर। राजीव लोचन की रिपोर्ट, राजगीर(नालंदा)। अनुमंडल क्षेत्र के कतरीडीह में जीविका समूह द्वारा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए पहल की गयी। जीविका संकुल की अध्यक्ष प्रतिमा देवी, सचिव सुनीता देवी व कोषाध्यक्ष सरिता देवी ने संयुक्त रूप से सिलाई सेंटर का उद्घाटन किया। बीपीएम राजीव कुमार रंजन ने बताया कि जीविका स्वयं सहायता समूह आज ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के साथ उन्हें समाज में एक अलग पहचान दिलाने का काम कर रहा है। ऐसे प्रशिक्षण केन्द्रों के माध्यम से महिलाएं हुनर सीखकर आर्थिक रूप से मजबूत बन रही हैं।

1001312399

एसी बलभद्र नारायण गौतम ने कहा कि किसी को आत्मनिर्भर बनाने में आर्थिक संसाधनों की अहम भूमिका होती है। जीविका दीदियों ने अपनी मेहनत और लगन से सप्ताह में दस-दस रुपये की बचत कर तथा सरकारी सहयोग के बल पर आज अपने पैरों पर खड़े होकर आत्मनिर्भर बनने का उदाहरण प्रस्तुत किया है। इस मौके पर सुरुचि कुमारी, प्रिया कुमारी, निशु कुमारी, बैंक मित्र शैलजा, अनिता भारती, क्लस्टर फैसिलिटेटर रामखेलावन चौधरी, अनिता कुमारी व विवेकानंद कुमार, निशांत कुमार, इन्द्रजीत कुमार सहित अन्य शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *