कतरीसराय पुलिस की अनोखी पहल: साइबर ठगी के खिलाफ युवाओं को बना रही है जागरूक, होमगार्ड भर्ती की तैयारी में जुटे सैकड़ों युवा

कतरीसराय (नालंदा) : नालंदा जिले के कतरीसराय थाना क्षेत्र में साइबर ठगी की बढ़ती घटनाओं पर लगाम लगाने और क्षेत्र को इस कुरीति से मुक्त करने के उद्देश्य से पुलिस ने अनोखी और सराहनीय पहल शुरू की है। थानाध्यक्ष सत्यम तिवारी के नेतृत्व में पुलिस साइबर अपराध से युवाओं को दूर रखने के लिए लगातार प्रयासरत है।
पुलिस सोशल मीडिया, ध्वनि विस्तारक यंत्रों और घर-घर जागरूकता अभियानों के जरिए आम जनता को साइबर ठगी के खतरों से सचेत कर रही है। अब इसी कड़ी में पढ़े-लिखे युवाओं को इस अपराध के दलदल से निकालने और सकारात्मक दिशा देने के लिए उन्हें सेना, पुलिस और होमगार्ड जैसी सेवाओं में भर्ती के लिए प्रशिक्षित किया जा रहा है।
थानाध्यक्ष सत्यम तिवारी के मार्गदर्शन में प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में जाकर युवाओं को दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद और गोला फेंक जैसे शारीरिक परीक्षणों की तैयारी कराई जा रही है। साथ ही भर्ती में आवश्यक दस्तावेजों और चयन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी भी दी जा रही है। यह पहल युवाओं में काफी उत्साह और उम्मीद जगा रही है।
हाल ही में होमगार्ड बहाली को लेकर थानाध्यक्ष द्वारा प्रखंड के कटौना गांव स्थित मैदान में सामूहिक दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न पंचायतों से करीब 300 युवक उपस्थित हुए, जिनमें से 150 ने सक्रिय रूप से भाग लिया। इन युवाओं को शारीरिक दक्षता के अलावा सफलता के लिए आवश्यक अंकों की जानकारी भी दी गई। बता दें कि प्रत्येक खेल में अधिकतम 5 अंक और कुल 15 अंक