मादक पदार्थ के साथ दो गिरफ्तार, छापेमारी में गांजा, चिलम व नकदी बरामद

0

गुड्डू कुमार की रिपोर्ट,

नगरनौसा (नालंदा)। Nagarnausa थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के बड़ीहा और कुड़वापर गांव में छापेमारी कर मादक पदार्थ (गांजा) की बिक्री करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से गांजा, चिलम, नगद राशि और अन्य सामग्री भी बरामद की है।

थानाध्यक्ष शशिरंजन कुमार मिश्रा ने बताया कि सूचना मिली थी कि बड़ीहा और कुड़वापर गांव में कुछ लोग अपनी-अपनी गुमटी में गांजा बेच रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने दोनों स्थानों पर बारी-बारी से छापेमारी की।

छापेमारी के दौरान कुड़वापर गांव निवासी पिंटू कुमार के पास से 260 ग्राम गांजा जैसा पदार्थ, 25 चिलम, 32 पीस अल्ट्रा थिन पेपर (नेचुरल अरबिक गम), 20 गांजा पीने वाला शूटर, एक मोबाइल फोन तथा 9555 रुपये नकद बरामद किए गए।

वहीं बड़ीहा गांव निवासी वनजीत कुमार के पास से 130 ग्राम गांजा जैसा पदार्थ, 45 पीस क्लासिक गोगो, एक मोबाइल फोन तथा 5000 रुपये नकद बरामद किए गए।

पुलिस ने दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है

इस छापेमारी अभियान में थानाध्यक्ष शशिरंजन कुमार मिश्रा के नेतृत्व में पुअनि संदीप कुमार सिंह, पुअनि दीपनारायण यादव, सअनि विमल कुमार तिवारी, सअनि सिकंदर कुमार, सअनि राकेश कुमार, सअनि धर्मेंद्र कुमार, पीटीसी आदर्श कुमार, विजय कुमार शर्मा, सिपाही विकास कुमार, दिनेश कुमार और नीतीश कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *