जनजीवन हरियाली कार्यक्रम के तहत कारगिल पार्क से स्टेडियम तक हुआ वृक्षारोपण

बिहारशरीफ, (नालंदा) : जनजीवन हरियाली कार्यक्रम के तहत आज कारगिल पार्क, जगदेव चौक से लेकर राजगीर रोड होते हुए बिहारशरीफ स्टेडियम तक वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम शिव शिष्य परिवार एवं वार्ड संख्या 49 के वार्ड पार्षद प्रतिनिधि डॉ. रणवीर कुमार सिन्हा उर्फ राजेश जी (निदेशक – ई-लर्निंग किड्स प्ले स्कूल) के सौजन्य से संपन्न हुआ।
इस अवसर पर सैकड़ों की संख्या में फलदार एवं छायादार पौधे लगाए गए। साथ ही, कार्यक्रम में भाग लेने वाले सदस्यों ने आम जनमानस को अधिक से अधिक वृक्ष लगाने के लिए प्रेरित किया। पर्यावरण संरक्षण को लेकर जनजागरूकता फैलाने का भी प्रयास किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. रणवीर कुमार सिन्हा ने कहा, “पर्यावरण की रक्षा हम सभी की जिम्मेदारी है। प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए, ताकि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और हरित पर्यावरण मिल सके।”
वृक्षारोपण कार्यक्रम में शिव शिष्य परिवार के तेन सिंह शेरपा, रेखा कुमारी, संगीता देवी, शीला देवी, प्रभात कुमार, नीलम देवी, सरिता देवी, अजय कुमार, बसंती देवी, प्रतिमा सिन्हा, सोनी देवी सहित सैकड़ों सदस्य शामिल हुए। सभी ने पर्यावरण बचाने के इस अभियान को सफल बनाने में अपना सक्रिय योगदान दिया।
कार्यक्रम के दौरान उत्सव जैसा माहौल बना रहा और लोगों ने वृक्षारोपण को जन आंदोलन का रूप देने की अपील की।