बिहारशरीफ में गूंजा व्यापारियों का स्वर – नालंदा चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के तत्वावधान में “व्यापारी संवाद सम्मेलन” का भव्य आयोजन

0
IMG-20250727-WA0154

बिहार शरीफ (नालंदा) : नालंदा चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के तत्वावधान में “व्यापारी संवाद सम्मेलन” का आयोजन भव्य रूप से होटल एलिट मैरिज हॉल, बिहार शरीफ में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता नालंदा चैंबर के जिलाध्यक्ष अनिल कुमार अकेला ने की, जबकि मंच संचालन का दायित्व जवाहरलाल गांधी ने निभाया।

कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन चैंबर के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष प्रसाद पटवारी ने दीप प्रज्वलन कर किया। इस अवसर पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष पी. के. अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में पशुपति पांडे (महामंत्री), आशीष रंजन (उपाध्यक्ष), अजय कुमार गुप्ता (संगठन मंत्री) और नीलम अग्रवाल मौजूद रहीं।

1000793033

सभी अतिथियों को नालंदा चैंबर की ओर से अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया।

पूर्व प्रदेश अध्यक्ष पी. के. अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा कि यह संवाद मंच व्यापारियों की समस्याओं को समझने और समाधान की दिशा में पहल करने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने आश्वासन दिया कि सभी व्यापारिक मुद्दों को उच्च स्तर तक पहुँचाया जाएगा ताकि समाधान सुनिश्चित हो सके।

चेंबर के सचिव विपिन कुमार सिन्हा ने संगठन द्वारा किए गए कार्यों और उसकी ताकत पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने बताया कि संगठित होकर ही व्यापारी समुदाय अपनी समस्याओं का स्थायी हल पा सकता है।

1000793051

यातायात समस्या निवारण समिति के संयोजक दीपक कुमार ने बिहार शरीफ नगर की प्रमुख समस्याओं को उजागर किया और कहा कि इनके समाधान हेतु ठोस कदम जल्द ही उठाए जाएंगे।

माप-तौल उपसमिति के संयोजक संजीत कुमार गुप्ता ने जानकारी दी कि हर माह चेंबर की ओर से माप-तौल शिविरों का आयोजन किया जा रहा है जिससे व्यापारियों को सटीक जानकारी और सुविधा मिले।

इस आयोजन को सफल बनाने में प्रोजेक्ट चेयरमैन अजय कुमार गुप्ता और उनकी टीम की अहम भूमिका रही, जिन्होंने पूरी निष्ठा और समर्पण से कार्यक्रम को व्यवस्थित रूप से सम्पन्न किया।

1000793038

सम्मेलन में जिले के अनेक प्रमुख व्यापारी और पदाधिकारी उपस्थित रहे, जिनमें मुख्य रूप से –
सुरेश बाबू, रंजय सिंह (उपाध्यक्ष), डॉ. विपिन सिन्हा (सचिव), राजकुमार, संजोग जी (मीडिया प्रभारी), चंदन कुमार मेहता, बबलू गुप्ता, चिंटू बाबू, विनय कुमार झंकार, चार्टर्ड अकाउंटेंट विद्यासागर, मीनाक्षी रंजन, श्याम कुमार गुप्ता, विजय कुमार गुप्ता, सुनील खुराना, निलेश कुमार, दीपक कुमार (जीएसटी अधिवक्ता), सच्चिदानंद मेहता, चंदन मेहता, जे. सी. रंजीत कुमार शामिल रहे।

कार्यक्रम के अंत में रंजीत कुमार द्वारा धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया गया।

व्यापारी संवाद सम्मेलन में सैकड़ों व्यापारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपने विचार एवं समस्याएं खुलकर साझा कीं। यह आयोजन व्यापारियों के बीच आपसी संवाद और सहयोग को मजबूत करने की दिशा में एक सफल पहल साबित हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!