राजगीर के अमेज़ वाटर वर्ल्ड हंगामा जोन में पूजा-अर्चना के साथ मस्ती का सीजन शुरू! एक टिकट पर दो फ्री, फ्री फूड के साथ मिलेगा धमाकेदार ऑफर
7 मार्च से पर्यटकों के लिए खुलेगा वॉटर पार्क, फ्री एंट्री ऑफर के साथ मौज ही मौज
राजगीर (नालंदा)। गर्मी के मौसम की शुरुआत के साथ ही राजगीर के सिथौरा स्थित Amaze Water World Hungama Zone वॉटर पार्क एक बार फिर पर्यटकों के स्वागत के लिए तैयार है। वॉटर पार्क प्रबंधन द्वारा गुरुवार को विधिवत पूजा-अर्चना कर नए सीजन की शुरुआत की गई। इसके साथ ही पार्क को 07 मार्च से आम पर्यटकों के लिए खोलने की घोषणा की गई है।
इस अवसर पर वॉटर पार्क के निदेशक आशीष कुमार जैन के साथ स्मृति जैन, मयंक जैन, अरुण कुमार जैन और सोनू कुमार सहित अन्य लोगों ने पूजा-अर्चना कर पार्क के सफल संचालन की कामना की।

निदेशक आशीष कुमार जैन ने बताया कि 05 मार्च को पार्क में विधिवत पूजा-अर्चना की गई है, जिसके बाद 07 मार्च से वॉटर पार्क आम लोगों के लिए खोल दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि पर्यटक प्रति व्यक्ति 500 रुपये का टिकट लेकर वॉटर पार्क में मौज-मस्ती का आनंद ले सकेंगे। साथ ही एक टिकट की खरीदारी पर एक फूड कूपन भी दिया जाएगा, जिससे उस दिन खाने-पीने की सुविधा पूरी तरह नि:शुल्क और अनलिमिटेड रहेगी।
इसके अलावा पर्यटकों के लिए एक विशेष आकर्षक ऑफर भी रखा गया है। 07 मार्च से 10 मार्च तक एक टिकट खरीदने पर दो अतिरिक्त टिकट मुफ्त दिए जाएंगे, जिन्हें 15 मार्च से 30 अप्रैल के बीच कभी भी उपयोग किया जा सकेगा। इस तरह पर्यटक फ्री एंट्री और फ्री फूड के साथ वॉटर पार्क में भरपूर मनोरंजन का आनंद ले सकेंगे।

बताया जाता है कि सिथौरा स्थित Amaze Water World Hungama Zone पिछले कई वर्षों से नालंदा जिले के साथ-साथ आसपास के जिलों के लोगों के बीच खासा लोकप्रिय रहा है। यहां मौजूद भव्य और विशाल मानव निर्मित वॉटरफॉल पर्यटकों के लिए मुख्य आकर्षण का केंद्र है, जो लोगों को प्राकृतिक झरने जैसा अनुभव प्रदान करता है।
कार्यक्रम के दौरान निक्की कुमारी, संजुक्ता कुमारी, कुमार रुचिन, रतन कुमार, मनोज कुमार सिंह, करोल सिंह, गौतम कुमार, मदन मोहन सिंह, सुनील कुमार सिंह, पंकज कुमार, नेहा कुमारी, मधु कुमारी, रिंकी कुमारी और सोनम कुमारी समेत कई अन्य लोग भी मौजूद रहे।
