नूरसराय के छतरपुर गांव में मद्य निषेध विभाग के द्वारा किया गया छापेमारी अवैध शराब की भठ्ठियों को किया नष्ट
रानी सिन्हा की रिपोर्ट–
नूरसराय। नालंदा
थाना क्षेत्र के छतरपुर गांव के खंधा में शनिवार को मद्य निषेध अधीक्षक लाला अजय कुमार सुमन,एस एचओ मुन्ना कुमार के नेतृव में छापेमारी किया गया। छापेमारी के दौरान अवैध शराब निर्माण में प्रयुक्त दर्जनों भठ्ठियों को ध्वस्त कर दिया गया।पदाधिकारियों ने बताया कि 8060 किलोग्राम गुड़ घोल व जावा महुआ को भी विनिष्ट कर दिया गया है।साथ ही 160 लीटर चुलाई गयी शराब को भी नष्ट कर दिया गया है। हालांकि एक भी कारोबारी पकड़ में नहीं आया है।पुलिस आते देख कारोबारी फरार हो गये।
