भारतीय जनता पार्टी, नालंदा द्वारा पं. दीनदयाल उपाध्याय जी की 97वीं पुण्यतिथि समर्पण दिवस के रूप में मनाई गई

नालंदा, भारतीय जनता पार्टी, नालंदा जिला अध्यक्ष ई. रविशंकर प्रसाद सिंह के नेतृत्व में भाजपा जिला कार्यालय में भारतीय जनसंघ के संस्थापक, एकात्म मानववाद और अंत्योदय के प्रणेता पं. दीनदयाल उपाध्याय जी की 97वीं पुण्यतिथि को समर्पण दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं ने पं. दीनदयाल उपाध्याय जी के तैलचित्र पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
कार्यक्रम के दौरान भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके जीवन और विचारधारा पर विस्तृत चर्चा की और समाज व राष्ट्र सेवा का संकल्प लिया। इस मौके पर जिला अध्यक्ष ई. रविशंकर प्रसाद सिंह ने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय जी के अंत्योदय के विचारों को आत्मसात करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए कार्यरत है। उन्होंने कहा कि पिछले 10 वर्षों में मोदी सरकार ने 25 करोड़ गरीबों को गरीबी रेखा से ऊपर उठाने का काम किया। गरीबों के उत्थान हेतु प्रधानमंत्री मोदी जी की जनकल्याणकारी योजनाओं ने लोगों के जीवन स्तर में अविश्वसनीय सुधार किया है।
समर्पण दिवस पर विभिन्न मंडलों में कार्यक्रम आयोजित
जिलाध्यक्ष ने बताया कि नालंदा जिले के प्रत्येक मंडल में भी समर्पण दिवस कार्यक्रम आयोजित किए गए। उन्होंने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय जी के सपनों को साकार करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी दिन-रात मेहनत कर रहे हैं।
इस अवसर पर जिला लोकसभा संयोजक सुधीर कुमार, जिला महामंत्री रीना कुमारी, जिला उपाध्यक्ष श्याम किशोर प्रसाद सिंह, जिला मंत्री साबो देवी, डॉ. अशुतोष कुमार, मंडल अध्यक्ष रजनीश कुमार, निवर्तमान नगर अध्यक्ष (बिहारशरीफ) अमरेश कुमार, सोनू कुमार हिंदू, धीरज पाठक, मणिकांत पासवान, ललन पासवान, अमित शान सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
बिहारशरीफ नगर दक्षिणी मंडल में भी हुआ आयोजन
इसी क्रम में बिहारशरीफ नगर दक्षिणी मंडल के अध्यक्ष अविनाश कुमार के नेतृत्व में भरावपर श्री दुर्गा स्थान संगत में भी भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा समर्पण दिवस मनाया गया। इस अवसर पर जिला मंत्री डॉ. अशुतोष कुमार, निवर्तमान बिहारशरीफ नगर अध्यक्ष अमरेश कुमार, धीरज पाठक, राहुल मेहता, सन्नी कुमार, रमेश कुमार यादव, सुनील कुमार गुप्ता, लक्ष्मण कुमार, चंदन कुमार, विजेंद्र कुमार, छोटू कुमार, सोनू कुमार, विकास कुमार, सूरज कुमार, ज्ञानी कुमार सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इस कार्यक्रम के माध्यम से भाजपा कार्यकर्ताओं ने पं. दीनदयाल उपाध्याय जी के विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया और समाज सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
