नीतीश सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुँचाएं: रविंद्र प्रसाद सिंह

0
IMG-20250120-WA0022

बिहारशरीफ: जनता दल (यू) नालंदा कार्यालय में रविवार को जिला अध्यक्ष मो. अरशद की अध्यक्षता में प्रखंड एवं नगर सेक्टर अध्यक्षों की बैठक आयोजित की गई। बैठक के मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य सह प्रदेश उपाध्यक्ष रविंद्र प्रसाद सिंह थे। उनके साथ पार्टी नेता बंटी चंद्रवंशी और शत्रुधन पासवान भी उपस्थित रहे।

बैठक में प्रखंड और सेक्टर अध्यक्षों को संबोधित करते हुए विधान परिषद सदस्य ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा चलाए जा रहे जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर पहुँचाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने समाज के सभी वर्गों के लिए काम किया है। उनकी दूरदर्शी सोच का परिणाम है कि अब ए.पी.एल. और बी.पी.एल. परिवारों के 60 वर्ष से अधिक उम्र के सभी लोगों को ₹400 मासिक वृद्धा पेंशन दी जा रही है। विधवा और तलाकशुदा महिलाओं को आर्थिक सहायता और अनाथ बच्चों की परवरिश के लिए योजनाएं चलाई जा रही हैं।

उन्होंने यह भी बताया कि प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत 10 जनवरी 2025 से सर्वेक्षण कार्य शुरू हो चुका है। जिन परिवारों के पास घर नहीं हैं, उन्हें चिन्हित कर योजना का लाभ दिलाने के लिए प्रखंड और सेक्टर अध्यक्षों को सक्रिय रहने का निर्देश दिया गया। इससे जनता के बीच दल के प्रति विश्वास बढ़ेगा और आगामी चुनावों में पार्टी के पक्ष में मतदान होगा।

बैठक में यह भी कहा गया कि बिहार में 19 वर्षों से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में सरकार चल रही है, जिसने आधारभूत संरचना और जनकल्याणकारी योजनाओं में उल्लेखनीय कीर्तिमान स्थापित किया है। गरीब और वंचित परिवारों तक योजनाओं का लाभ पहुँचाने के लिए टोला सेवक, तामिल मरकज और महिला विकास मित्रों की बहाली की गई है।

बैठक में जिला कोर कमिटी और प्रखंड इकाई के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। प्रमुख उपस्थित लोगों में उपाध्यक्ष विनोद प्रसाद सिंह, विनय कुमार, कोषाध्यक्ष रंजीत कुमार, महासचिव अरविंद कुमार, नगर जिला अध्यक्ष गुलरेज अंसारी समेत अन्य नेता और कार्यकर्ता शामिल रहे।

bal bharti page 0001 1024x307 1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *