समाजसेवी अरविंद कुमार सिंह ने नीतीश कुमार के 75वें जन्मदिन पर किया भव्य जश्न, होली मिलन में रंग-गुलाल संग झूम उठा नूरसराय!

0
IMG-20260301-WA0073

रानी सिन्हा की रिपोर्ट

नूरसराय (नालंदा)। रविवार को नूरसराय क्षेत्र में होली मिलन समारोह के अवसर पर समाजसेवी सह परविंदर इंटरप्राइजेज के निदेशक अरविंद कुमार सिन्हा ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का 75वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया। इस दौरान केक काटकर मुख्यमंत्री के दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की गई।

समाजसेवी श्री सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार विकास के पथ पर अग्रसर है। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि मुख्यमंत्री स्वस्थ एवं दीर्घायु रहें और प्रदेश को निरंतर प्रगति की दिशा में आगे बढ़ाते रहें।

1001287185

जन्मदिन समारोह के उपरांत होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। समाजसेवी अरविंद कुमार सिन्हा ने अपने सहयोगियों व समर्थकों के साथ मिलकर होली गीतों पर जमकर ठुमके लगाए। पूरा वातावरण हर्ष, उल्लास और आपसी भाईचारे के रंग में रंगा नजर आया।

इस अवसर पर श्री सिन्हा ने कहा कि होली रंगों का त्योहार है, जिसे आपसी सौहार्द, प्रेम और भाईचारे के साथ मनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह पावन पर्व सभी के जीवन में नई उमंग, ऊर्जा और सकारात्मकता का संचार करे, यही उनकी कामना है।

1001287182

कार्यक्रम में विजय महतो, पंकज सिंह, अमन सिंह, इंद्रमणि प्रसाद, दिग्विजय सिंह उर्फ तन्यू सिंह, अमरेंद्र कुमार, बबलू, चंद्रशेखर, संटू महतो, सीटू सिंह, चिक्कू, फंटूश सिंह, शशिरंजन, संजय यादव, रणधीर कुमार, कुमार धीरज, भूषण महतो, प्रदीप कुमार, रंजीत छपरिया सहित कई सहयोगी एवं समर्थक उपस्थित रहे।

समारोह के दौरान मिठाइयों का वितरण किया गया और सभी ने मिलकर भाईचारे का संदेश दिया। कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखा गया।

1001287193

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *