रामनवमी और चैती दुर्गा पूजा के अबसर पर आरसीपी सिंह ने किया पूजा-अर्चना, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना

0
Screenshot_20250407_094439_WhatsApp

नालंदा: आप सबकी आवाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं वरिष्ठ नेता रामचंद्र प्रसाद सिंह आज अपने पैतृक गांव मुस्तफापुर, जिला नालंदा में आयोजित रामनवमी एवं चैती दुर्गा पूजा के पावन अवसर पर पहुंचे। इस अवसर पर उन्होंने विधिपूर्वक पूजा-अर्चना, हवन एवं कन्या पूजन किया। पूजा के दौरान उन्होंने मां दुर्गा से प्रदेश की खुशहाली, सामाजिक समरसता एवं राजनीतिक स्थिरता की प्रार्थना की।

पूजा के उपरांत उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए आरसीपी सिंह ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। उन्होंने कहा, “मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार के विकास पुरुष हैं। उनके नेतृत्व में राज्य ने कई अहम क्षेत्रों में प्रगति की है। इस समय उनका स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर हुआ है, लेकिन हम सभी ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि वे जल्द पूर्ण रूप से स्वस्थ हों, ताकि राज्य के विकास की गति बनी रहे।”

1000597226

उन्होंने कहा कि बढ़ती उम्र के कारण मुख्यमंत्री का शरीर अब उतना सक्रिय नहीं रहा है, जितना पहले था। ऐसे में उनके सहयोगियों, पार्टी नेताओं और गठबंधन के सभी घटक दलों को चाहिए कि वे उनका ध्यान रखें, उनके स्वास्थ्य का ख्याल रखें और उन्हें आवश्यक सहयोग प्रदान करें। उन्होंने यह भी कहा कि नीतीश कुमार ने वर्षों तक जनता की सेवा की है, अब यह हम सबका दायित्व है कि उनके प्रति कृतज्ञता प्रकट करते हुए हर संभव सहायता करें।

इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में गांववासी, पार्टी कार्यकर्ता एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आयोजन अत्यंत श्रद्धा, भक्ति और सामाजिक सौहार्द के साथ किया गया। कन्या पूजन के माध्यम से नारी शक्ति की आराधना और सम्मान का संदेश दिया गया, जो भारतीय संस्कृति की एक महान परंपरा रही है।

1000597228

रामचंद्र प्रसाद सिंह का यह दौरा न केवल धार्मिक श्रद्धा से ओतप्रोत था, बल्कि उन्होंने इसके माध्यम से सामाजिक और राजनीतिक जिम्मेदारियों का भी संदेश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!