होनहार छात्र विशाल कुमार ने यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया बर्कले से मास्टर ऑफ इंजीनियरिंग की डिग्री प्राप्त कर बढ़ाया क्षेत्र का मान

राजगीर, बिहार : बिहार के होनहार छात्र विशाल कुमार, पुत्र श्री मनोज कुमार सिंह (इंजीनियर) एवं श्रीमती बबीता कुमारी (शिक्षिका, डीपीएस), ने अमेरिका के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया, बर्कले (UC Berkeley) से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग एवं कंप्यूटर साइंसेज़ (EECS) में मास्टर ऑफ इंजीनियरिंग की डिग्री प्राप्त कर अपने क्षेत्र, परिवार और देश का नाम रोशन किया है।
इस उपलब्धि से उनके परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई है। विशेषकर दादी श्रीमती रसीला देवी, बड़े पापा बीरेंद्र प्रताप सिंह (आचार्य, पीटीजेएमएसवीएम, राजगीर), बड़ी मम्मी श्रीमती इंदू सिंह, बहनें पूजा, लक्ष्मी, आरती व विशाखा सिंह, गांव दौलतपुर (जिला बलिया, उत्तर प्रदेश) के मुखिया अनिल कुमार सिंह, बाबा विश्वामित्र सिंह, चाचा ज्ञानेश्वर सिंह, रिंकू सिंह (बीजेपी), संजय, बहादुर, संतोष, शिवम सहित पूरे परिवार एवं गांववासियों में गर्व और उल्लास का माहौल है।

विशाल कुमार की प्रारंभिक शिक्षा दिल्ली पब्लिक स्कूल, बोकारो (DPS) से हुई। तत्पश्चात वे अपनी बहन के पास दिल्ली आकर उच्च शिक्षा की तैयारी में जुट गए। कुछ वर्षों तक बेंगलुरु में कार्य करने के उपरांत उन्होंने विदेश जाकर अध्ययन का निर्णय लिया। खास बात यह रही कि उन्होंने अपनी बहन पूजा कुमारी की शादी विश्वजीत कुमार सिंह से कृष्ण पैलेस, हसनपुर, राजगीर में संपन्न कराने के बाद बहन को कोकर गुड्डा, झारखंड पहुंचाया, और तभी वे उच्च शिक्षा के लिए यूके होते हुए अमेरिका रवाना हुए। वहीं, उन्होंने UC Berkeley से यह प्रतिष्ठित डिग्री अर्जित की।
परिवार का विश्वास है कि इस सफलता के पीछे दिवंगत बाबा स्वर्गीय श्री कुलदीप सिंह का आशीर्वाद एवं सपनों का साकार रूप है। विशाल की यह उपलब्धि एक आदर्श उदाहरण है कि कैसे संकल्प, कठिन परिश्रम और पारिवारिक समर्थन से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।

उनकी सफलता न केवल परिवार के लिए, बल्कि पूरे क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बन गई है। उनके इस संघर्ष और समर्पण से यह सीख मिलती है कि हर सपना साकार हो सकता है – यदि साथ हो लगन, परिश्रम और विश्वास।