जमानत टूटने पर छह अभियुक्तों के घरों पर पुलिस ने चस्पाया इस्तेहार, पावापुरी ओपी की सख्त कार्रवाई

0
IMG-20250727-WA0178

पावापुरी (नालंदा ) : पावापुरी ओपी पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर छह फरार अभियुक्तों के घरों पर इस्तेहार (नोटिस) चस्पा किया। यह कार्रवाई रविवार को दुर्गापुर गांव में की गई। सभी अभियुक्त लंबे समय से न्यायालय में हाजिर नहीं हो रहे थे, जिसके चलते उनकी जमानत रद्द कर दी गई थी।

पावापुरी ओपी अध्यक्ष गौरव कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि अभियुक्तों के खिलाफ वर्ष 2017 में भारतीय दंड संहिता की धारा 498ए (दहेज प्रताड़ना) के तहत पांच मामले दर्ज हैं, जबकि एक मामला वर्ष 2007 से संबंधित है। ये सभी मामले वर्षों से लंबित हैं।

1000794156

पुलिस के अनुसार, बार-बार समन भेजे जाने के बावजूद अभियुक्त कोर्ट में उपस्थित नहीं हुए। इसके बाद न्यायालय के निर्देशानुसार अभियुक्तों के घरों के दरवाजों पर नोटिस चस्पा किया गया, जो उनके लिए अंतिम चेतावनी है। यदि वे निर्धारित समय सीमा के भीतर अदालत में हाजिर नहीं होते हैं, तो अगली कानूनी प्रक्रिया के तहत कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की जाएगी।

थानाध्यक्ष ने बताया कि फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस पूरी तरह सतर्क है और सभी कानूनी प्रक्रिया नियमानुसार जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!