नूरसराय में बाइक से फ्लैग मार्च करते पुलिस पदाधिकारी व पुलिस बल

0
IMG-20260301-WA0096

रानी सिन्हा की रिपोर्ट—

नूरसराय। नालंदा
रंगों का त्योहार होली पर्व शांति माहौल में मनाने को लेकर पुलिस पदाधिकारियों व पुलिस बलों ने बाइक ने नूरसराय थाना क्षेत्र के स्थानीय बाजार समेत दर्जनों गांवों में बाइक से फ्लैग मार्च किया।इस दौरान पुलिस पदाधिकारियों ने आम लोगों से अपील करते हुए कहा कि होली का पर्व आपसी भी चारे के साथ शांतिपूर्ण मनाये। हुड़दंगियों पर पुलिस की पैनी नजर है। किसी भी तरह से रंगों के पर्व में खलल डालने वालों को बख्शा नहीं जायेगा। पुलिस सोशल मीडिया के पोस्ट पर भी पैनी नजर बनाए हुए हैं। असामाजिक तत्वों द्वारा गड़बड़ी करने पर तुरंत सूचना दें। नालंदा पुल्स आपकी सेवा में सदैव तत्पर है। फ्लैग मार्च नूरसराय बाजार के अलावे अंधना मोड़,प्रहलाद नगर,नोनिया बिगहा,रसलपुर,जगदीशपुर तियारी, नारी,धर्मपुर,सैंदी सहित अन्य गांवों में किया गया।फ्लैग मार्च में एसडीपीओ टू संजय कुमार जायसवाल,इंस्पेक्टर मनीष भारद्वाज,अंचलाधिकारी दीपक कुमार,एसएचओ अरविंद कुमार सहित अन्य पुलिस बल मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *