सीआरसी आरजीएल उच्च विद्यालय छबीलापुर, बिहारशरीफ, नालंदा में मशाल खेल प्रतियोगिता का आयोजन

0
IMG-20250523-WA0022

छबिलापुर (नालंदा) : सीआरसी आरजीएल उच्च विद्यालय, छबीलापुर (बिहारशरीफ, नालंदा) में “मशाल खेल प्रतियोगिता” के अंतर्गत विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में बालक एवं बालिका वर्ग के अंडर-14 तथा अंडर-16 श्रेणियों के लिए 60 मीटर, 100 मीटर, 600 मीटर और 800 मीटर की दौड़ सहित लंबी कूद प्रतियोगिताएं संपन्न हुईं।

प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विद्यालयों में मध्य विद्यालय नेपुरा, मध्य विद्यालय बेरोटी, मध्य विद्यालय गुलनीनी, मध्य विद्यालय छबीलापुर, उच्च विद्यालय नेपुरा और आरजीएल उच्च विद्यालय छबीलापुर के छात्र-छात्राएं शामिल हुए।

1000671072

प्रतियोगिता के समन्वयक शैलेन्द्र प्रसाद, व्यवस्थापक सह प्रभारी प्रधानाध्यापक ओंकार देव आर्य, मेंटोर शिक्षक अजय कुमार, खेल प्रशिक्षक सूरज नारायण, खेल रेफरी शुभम कुमार तथा स्काउट गाइड अशोक कुमार ने प्रतियोगिता की सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

नेपुरा मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक मोहम्मद शमशाद अली, बेरोटी के शिक्षक राकेश रौशन, सोनी कुमारी, गुलनाज परवीन, शत्रुघ्न कुमार तथा मध्य विद्यालय नेपुरा के शिक्षक निर्णायक एवं सहयोग की भूमिका में शामिल रहे।

मुख्य विजेता:

  • 600 मीटर बालिका दौड़ (अंडर-14):
    प्रथम – निक्की कुमारी (म. वि. बेरोटी)
    द्वितीय – लक्ष्मीन कुमारी (म. वि. छबीलापुर)
    तृतीय – सुगनी कुमारी (आरजीएल उच्च विद्यालय, छबीलापुर)
  • 600 मीटर बालक दौड़:
    प्रथम – पवन कुमार (आरजीएल उच्च विद्यालय, छबीलापुर)
    द्वितीय – सब्बीर कुमार (म. वि. छबीलापुर)
    तृतीय – कब्लू कुमार (म. वि. नेपुरा)
  • 800 मीटर बालक दौड़ (अंडर-16):
    प्रथम – राजोला कुमार (आरजीएल उच्च विद्यालय, छबीलापुर)
    द्वितीय – अमित कुमार (उच्च विद्यालय नेपुरा)
    तृतीय – केदार कुमार (म. वि. नेपुरा)
  • 800 मीटर बालिका दौड़ (अंडर-16):
    प्रथम – पुतुल कुमारी (आरजीएल उच्च विद्यालय, छबीलापुर) (एकमात्र प्रतिभागी)
  • 100 मीटर बालक (अंडर-16):
    प्रथम – सुशांत कुमार (एकमात्र प्रतिभागी)
  • 100 मीटर बालिका (अंडर-16):
    प्रथम – प्रीति कुमारी (उच्च विद्यालय नेपुरा) (निर्विरोध)
  • लॉन्ग जंप बालिका (अंडर-14):
    प्रथम – पिंकी कुमारी (म. वि. बेरोटी)
    द्वितीय – अंशु वर्मा (म. वि. छबीलापुर)
    तृतीय – सलोनी कुमारी (म. वि. नेपुरा)
  • लॉन्ग जंप बालक (अंडर-14):
    प्रथम – मुकेश कुमार (यूएमएस बेरोटी)
    द्वितीय – मोनू कुमार (म. वि. छबीलापुर)
    तृतीय – सौरभ कुमार (यूएमएस गुलनीनी)
  • 60 मीटर बालक दौड़ (अंडर-14):
    प्रथम – धर्मवीर कुमार (म. वि. छबीलापुर)
    द्वितीय – प्रिंस कुमार (म. वि. नेपुरा)
    तृतीय – धीरू कुमार (यूएमएस बेरोटी)
  • 60 मीटर बालिका दौड़ (अंडर-14):
    प्रथम – मोनिका कुमारी (म. वि. छबीलापुर)
    द्वितीय – अश्विनी कुमारी (म. वि. नेपुरा)
    तृतीय – सपना कुमारी (यूएमएस बेरोटी)
  • 60 मीटर बालक (अंडर-16):
    प्रथम – गौतम कुमार (उच्च विद्यालय नेपुरा)
    द्वितीय – मोहित कुमार (आरजीएल उच्च विद्यालय, छबीलापुर)

कार्यक्रम के दौरान प्रशासन की ओर से मानपुर थाना की टीम ने मोहम्मद शमशाद अली के नेतृत्व में विद्यालय परिसर में शांति व्यवस्था बनाए रखने में सक्रिय भूमिका निभाई। प्रतियोगिता के अंत में सीआरसी छबीलापुर की ओर से सभी बच्चों के लिए जलपान की समुचित व्यवस्था की गई। सफल प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र एवं मेडल देकर सम्मानित किया गया।

समन्वयक शैलेन्द्र प्रसाद एवं व्यवस्थापक ओंकार देव आर्य ने बताया कि शनिवार को मशाल प्रतियोगिता का अंतिम दिन होगा, जिसमें शेष खेल जैसे साइक्लिंग, फुटबॉल एवं वॉलीबॉल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इसकी सूचना सभी प्रतिभागियों, विद्यालयों एवं नोडल शिक्षकों को दी जा चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

error: Content is protected !!