लोकतांत्रिक जन विकास पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरमान देव उर्फ मुकेश धानुक का शेखपुरा दौरा

0
IMG-20241230-WA0192

लोकतांत्रिक जन विकास पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरमान देव उर्फ मुकेश धानुक ने शेखपुरा जिले का दौरा कर जनसंपर्क अभियान के तहत स्थानीय लोगों से मुलाकात की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि “अति पिछड़ा जगाओ, बिहार बचाओ” अभियान को लेकर विशेष तैयारियां की जा रही हैं। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि 35 वर्षों से बिहार में पिछड़ों की सरकार है, लेकिन अति पिछड़ों को आज तक उनका अधिकार और सम्मान नहीं मिल पाया। उन्होंने कहा कि आजादी के 76 साल बाद भी अति पिछड़े वर्ग आजाद नहीं हो पाए हैं और किसी न किसी के चंगुल में फंसे हुए हैं।

1000425846

अरमान देव ने कहा, “हमने ठाना है कि गांव-गांव जाकर अति पिछड़े भाइयों को जगाना है। हमें एकजुट होकर अपने अधिकारों की लड़ाई लड़नी होगी। एक कहावत है, ‘हमें तो अपनों ने लूटा, गैरों में कहां दम था।’ यही स्थिति अति पिछड़ों की है, जहां उन्हें कोई सम्मान नहीं दिया जा रहा है। लोकतंत्र में सबको बराबरी का अधिकार मिलना चाहिए, लेकिन सच्चाई यह है कि सभी राजनीतिक दल लोकतंत्र की बात तो करते हैं, लेकिन अति पिछड़ों को उनके अधिकार से वंचित रखा गया है।”

इस मौके पर निर्माणी मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि अति पिछड़े वर्ग के भाइयों को एकजुट होकर संगठित प्रयास करने की जरूरत है। उन्होंने बिहार सरकार द्वारा जारी जातीय गणना का जिक्र करते हुए कहा कि अति पिछड़ों की जनसंख्या 37% है। जिस दिन ये 37% लोग एकजुट होकर काम करेंगे, उस दिन सत्ता तक पहुंचने से कोई नहीं रोक सकता। लेकिन आज हमें खंड-खंड में बांटकर कमजोर किया गया है। हमें इस विभाजन से बचकर एकता की मिसाल पेश करनी होगी।

1000425849

शिक्षा पर दिया जोर

देवेंद्र चंद्रवंशी ने कहा कि अति पिछड़े वर्ग के लोगों को अपने बच्चों की शिक्षा पर विशेष ध्यान देना चाहिए। शिक्षा के जरिए ही हम अपने अधिकारों के लिए खड़े हो सकते हैं। हमें अपने बच्चों को सामाजिक, शैक्षणिक, आर्थिक और राजनीतिक ज्ञान देकर उन्हें सशक्त बनाना होगा। उन्होंने कहा कि सशक्त बिहार बनाने के लिए दलित, अति पिछड़े, शोषित, वंचित और अल्पसंख्यक समुदायों को एकजुट होकर लड़ाई लड़नी होगी।

2025 के बिहार विधानसभा चुनाव पर फोकस

अध्यक्ष अरमान देव ने 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव में अपनी ताकत दिखाने और जीत हासिल करने का आह्वान किया। उन्होंने पार्टी को प्रदेश स्तर तक मजबूती से विस्तार करने का संकल्प लिया।

1000425840

कार्यक्रम में शामिल प्रमुख नेता और कार्यकर्ता

इस मौके पर बाल कृष्ण उर्फ टुन्ना भाई, पिंटू चंद्रवंशी (चांदनी चौक, शेखपुरा), डॉ. शिव शंकर राम (महावीर नगर), दिवाकर चंद्रवंशी, मोहम्मद मुन्ना, श्याम राम यादव, रामलाल कुमार, सत्य प्रकाश पासवान, सुनील कुमार वर्मा (चेवारा, शेखपुरा), बलराम कुमार चंद्रवंशी, पंकज कुमार चंद्रवंशी, तरुण कुमार सिंह (बरबीघा) सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

कार्यक्रम में मौजूद नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पार्टी को विस्तार देने और संगठन को मजबूत करने पर बल दिया। इस दौरान पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी सम्राट अशोक और अमोद कुमार भी उपस्थित रहे।

जनसम्पर्क अभियान में लोगों का उत्साह देखने लायक था, और अति पिछड़ों के उत्थान के लिए सभी ने मिलकर काम करने का संकल्प लिया।

1000415832

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!