नालंदा को मिली ऐतिहासिक उपलब्धि, डॉ. अजय कुमार बने रोटरी मंडल 3250 के मंडलाध्यक्ष, रोटरी सत्र 2028–29 के लिए बिहार–झारखंड मंडल की कमान

0
IMG-20251222-WA0083

नालंदा : रोटरी इंटरनेशनल मंडल 3250 (बिहार एवं झारखंड) के अधिवेशन में हुए डिस्ट्रिक्ट गवर्नर नॉमिनी डिज़िग्नेट (DGND) चुनाव में रोटरी क्लब ऑफ नालंदा के वरिष्ठ सदस्य एवं प्रख्यात नेत्र रोग विशेषज्ञ रो. डॉ. अजय कुमार को रोटरी सत्र 2028–29 के लिए मंडलाध्यक्ष चुना गया।

रांची में आयोजित अधिवेशन ‘समागम’ के दौरान हुए चुनाव में डॉ. अजय कुमार को 112 मत प्राप्त हुए, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवार को 63 मत मिले। निर्णायक बहुमत के साथ उन्होंने जीत दर्ज की।

डॉ. अजय कुमार बिहारशरीफ के प्रसिद्ध नेत्र सर्जन हैं और अपने निजी अस्पताल “जाह्नवी आई केयर” का सफल संचालन कर रहे हैं। वे नालंदा जिले के पहले रोटेरियन हैं, जिन्हें रोटरी मंडल 3250 का मंडलाध्यक्ष बनने का गौरव प्राप्त हुआ है। यह उपलब्धि नालंदा जिले के लिए ऐतिहासिक मानी जा रही है, जहां रोटरी संस्था द्वारा पिछले 45 वर्षों से सेवा कार्य किए जा रहे हैं।

मंडलाध्यक्ष चुने जाने के बाद डॉ. अजय कुमार ने मंडल 3250 के सभी रोटरी क्लबों के सदस्यों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने परिवार के सहयोग के लिए अपनी जीवनसाथी रो. अर्चना कुमारी एवं पुत्री जाह्नवी के प्रति कृतज्ञता प्रकट की।

उन्होंने पीडीजी बिंदु सिंह, रो. रेखा, रो. राजेश, डिस्ट्रिक्ट गवर्नर नम्रता, पीडीजी जोगेश गंभीर, पीडीजी प्रतीम एवं पीडीजी शिव प्रकाश बगारिया के मार्गदर्शन के लिए धन्यवाद दिया। साथ ही अपने क्लब रोटरी क्लब ऑफ नालंदा एवं ज़ोन-10 के सभी क्लबों—रोटरी नालंदा, बिहारशरीफ, शेखपुरा सेंट्रल, तथागत बिहारशरीफ, राजगीर एवं नवादा—के समर्थन की सराहना की।

अपने संबोधन में डॉ. अजय कुमार ने कहा कि यह सफलता सामूहिक प्रयासों और रोटरी मूल्यों का परिणाम है तथा वे मंडल 3250 को सेवा, नेतृत्व और नवाचार की नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *