गिरियक में मंत्री जीवेश कुमार मिश्रा का भव्य स्वागत, मुख्य पार्षद मोना देवी और विजय कुमार ने किया मंत्री का सम्मान

गिरियक (नालंदा) : नगर पंचायत गिरियक में उस समय गहमागहमी और उत्साह का माहौल देखने को मिला, जब नगर विकास एवं आवास विभाग के मंत्री जीवेश कुमार मिश्रा का मुख्य पार्षद मोना देवी ने भव्य स्वागत किया।
मंत्री मिश्रा नवादा जिले से लौटते समय पुरैनी स्थित पेट्रोल पंप पर रुके, जहां पैक्स अध्यक्ष एवं नगर पंचायत मुख्य पार्षद प्रतिनिधि विजय कुमार ने उनका स्वागत किया। इसी दौरान मुख्य पार्षद मोना देवी ने मंत्री को शाल और गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद थे, जो मंत्री से मिलने और उनके साथ तस्वीरें खिंचवाने के लिए उत्सुक दिखे।

पैक्स अध्यक्ष एवं व्यापार मंडल अध्यक्ष विजय कुमार ने भी गुलदस्ता देकर मंत्री का अभिनंदन किया और उनके कार्यों की सराहना की। स्वागत समारोह में स्थानीय जनप्रतिनिधि और समाजसेवी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। इनमें वार्ड पार्षद प्रतिनिधि प्रभात यादव, वार्ड पार्षद नीतीश कुमार, अनीश कुमार, उत्तम राज, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि राजेश कुमार, कारु यादव, वार्ड पार्षद सरवन पासवान, मोहम्मद जाहिद, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि रोशन कुमार, वार्ड पार्षद राकेश कुमार, विनोद यादव, राकेश कुमार, पुरैनी पंचायत मुखिया प्रतिनिधि कौशल यादव, उप मुख्य पार्षद सिद्धेश्वर यादव और अजेंद्र सिंह विशेष रूप से उपस्थित थे।

स्थानीय लोगों ने मंत्री के इस दौरे को सौभाग्यपूर्ण बताया। लोगों ने कहा कि यह मुलाकात न केवल विकास कार्यों की दिशा में सकारात्मक संकेत है, बल्कि नगरवासियों को मंत्री से सीधे संवाद का अवसर भी प्रदान करती है। इस दौरान कई लोगों ने मंत्री से नगर में चल रहे विकास कार्यों की जानकारी ली और अपनी समस्याएं साझा कीं, जिस पर मंत्री ने सकारात्मक और समाधानकारी रुख अपनाया।
कार्यक्रम के अंत में मंत्री जीवेश कुमार मिश्रा ने नगर पंचायत गिरियक की जनता के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि नगर के विकास के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि आने वाले दिनों में नगर के बुनियादी ढांचे, स्वच्छता और सुविधाओं के विस्तार के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे।