अखिल भारतीय नाई संघ (ट्रेड यूनियन) की नव नियुक्त जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न

बिहारशरीफ, 5 जनवरी 2025: सोहसराय में अखिल भारतीय नाई संघ (ट्रेड यूनियन) की जिला कार्यकारिणी की बैठक मंगलवार शाम 6 बजे आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रंजीत कुमार शर्मा ने की। इस दौरान संघ की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।
जिला कार्यकारिणी में राकेश बिहारी शर्मा को संयोजक, रंजीत कुमार अकेला को उपाध्यक्ष, जनार्दन ठाकुर को सचिव तथा परमिंद्र कुमार शर्मा, बब्लू भैया और पंकज कुमार को महासचिव नियुक्त किया गया। राकेश कुमार (बब्लू) कोषाध्यक्ष और विक्रम कुमार निगरानी अध्यक्ष बने। नंदकिशोर शर्मा निगरानी सदस्य बनाए गए। सुधीर कुमार शर्मा, अरविंद कुमार शर्मा और अशोक कुमार शर्मा को सलाहकार की जिम्मेदारी दी गई।
इसके अलावा सुमित कुमार, सुरेंद्र प्रसाद को जिला मीडिया प्रभारी तथा सुबोध कुमार को विधि सलाहकार नियुक्त किया गया। मकसूदन शर्मा संरक्षक और राजेश कुमार शर्मा सूचना मंत्री बने। कार्यकारिणी सदस्यों में धीरज कुमार, संतोष कुमार, विनोद शर्मा, मुन्ना कुमार, गेन्हारी ठाकुर और मनोज कुमार शर्मा का चयन किया गया।

महिला मोर्चा का गठन भी किया गया, जिसमें अनीता देवी को अध्यक्ष तथा अनीता देवी, सुनीता देवी, रीता देवी, मीरा देवी, रेणु देवी, वेवी देवी और संगीता देवी को सदस्य के रूप में मनोनीत किया गया।
संयोजक राकेश बिहारी शर्मा ने सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों को शपथ ग्रहण कराया। उन्होंने कहा कि नाई समाज जन्म से लेकर मृत्युकाल तक समाज के हर पहलू का अभिन्न हिस्सा होता है। यह एक विवादरहित समाज है जिसे सरकार मुख्यधारा से जोड़ने का प्रयास कर रही है। उन्होंने समाज के गौरवशाली इतिहास का उल्लेख करते हुए कहा कि हमारा समाज चंद्रगुप्त मौर्य, महापद्मनंद और अर्हत विनयधर उपाली की विरासत का ध्वजवाहक है। वर्तमान समय में समाज को शिक्षा और आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर करना आवश्यक है।
जिलाध्यक्ष रंजीत कुमार शर्मा ने कहा कि प्रखंड स्तर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में मजबूत कमेटियों का गठन किया जाएगा। प्रत्येक गांव में परिवारों की सूची तैयार की जाएगी, जिसमें आर्थिक, शैक्षणिक योग्यता, व्यापार और उम्र का विवरण होगा। उन्होंने युवाओं से समाज के उत्थान के लिए आगे आने की अपील की।
उपाध्यक्ष रंजीत कुमार अकेला ने कहा कि शिक्षा के बिना सामाजिक परिवर्तन संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि बच्चों की शिक्षा को प्राथमिकता दी जानी चाहिए।

संरक्षक मकसूदन शर्मा ने कहा कि मगधांचल क्षेत्र से आज तक नाई समाज का कोई भी व्यक्ति विधानसभा या विधान परिषद का सदस्य नहीं बन सका है। राजनीतिक और शैक्षणिक अधिकारों के अभाव के कारण समाज का विकास रुका हुआ है।
इस मौके पर रामानंद शर्मा, धीरज कुमार, चंदन कुमार, जितेंद्र कुमार, संतोष कुमार, अरविंद कुमार, पिंटू कुमार, धर्मेंद्र कुमार, सुबोध कुमार, सुरेंद्र प्रसाद शर्मा, रमेशर ठाकुर और रामप्रवेश ठाकुर सहित कई अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।