लोकतांत्रिक जन विकास पार्टी की चिल्हारी गांव में बैठक: एकजुटता और आगामी चुनाव की रणनीति पर जोर

0
IMG-20241228-WA0062

नालंदा जिले के आस्थावा प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत राज नोआमां के चिल्हारी गांव में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इस अवसर पर लोकतांत्रिक जन विकास पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरमान देव उर्फ मुकेश धानुक विशेष रूप से उपस्थित रहे।

राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन पर ग्रामीणों ने उनका भव्य स्वागत किया और माला पहनाकर सम्मानित किया। सभा को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि समाज के दलित, अति पिछड़ा, अल्पसंख्यक, शोषित और वंचित वर्गों को एकजुट होने की जरूरत है। उन्होंने जोर देकर कहा कि एकता और मजबूत रणनीति के साथ 2025 में होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव में लोकतांत्रिक जन विकास पार्टी को जीत दिलाने का संकल्प लें। उन्होंने समाज के लोगों से अपील की कि अपने बच्चों को शिक्षित करें ताकि उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत हो और आने वाली पीढ़ी राजनीतिक रूप से सक्षम बन सके।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष ने भी सभा को संबोधित करते हुए बूथ कमेटियों के विस्तार पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि पार्टी की जड़ों को मजबूत करने के लिए हर कार्यकर्ता को पूरी निष्ठा और लगन से कार्य करना होगा।

1000422686

बैठक में पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष वीरमणि मंडल और प्रदेश मीडिया प्रभारी अमोद कुमार की उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा को और बढ़ाया। इस दौरान जिला अध्यक्ष ने पंचायत स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। उन्होंने पूजा कुमारी को महिला मोर्चा पंचायत अध्यक्ष, बबलू कुमार को अति पिछड़ा प्रकोष्ठ पंचायत अध्यक्ष और सुजीत कुमार को बूथ अध्यक्ष नियुक्त किया। साथ ही 11 सदस्यीय टीम का गठन किया गया, जिसे पार्टी के निर्देशों का पालन करते हुए संगठन को मजबूत करने की जिम्मेदारी दी गई।

ग्रामीणों ने इस कार्यक्रम में भारी संख्या में भाग लिया और एकजुटता का परिचय देते हुए पार्टी की सफलता के लिए हरसंभव योगदान देने का संकल्प लिया। बैठक का माहौल उत्साह और जोश से भरा रहा, जहां सभी ने पार्टी को मजबूत बनाने और आगामी चुनाव में जीत सुनिश्चित करने का प्रण लिया।

1000415832

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!